होली के मौके पर दिल्ली में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान 1,200 से ज्यादा लोगों के चालान ड्रंक ड्राइविंग के मामले में काटे गए। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक त्योहार के दौरान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और हादसों को रोकने के लिए राजधानी के अलग-अलग इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर के जरिए वाहन चालकों की जांच की गई। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान 3,725 चालान अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन जैसे बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने और ओवरस्पीडिंग के मामलों में भी किए गए।

होली के मौके पर दिल्ली में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 1,200 से ज्यादा लोगों के चालान ड्रंक ड्राइविंग के लिए काटे गए, जबकि 3,725 चालान अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में किए गए। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, बुधवार को होली के दिन पूरे शहर में जगह-जगह स्पेशल चेकिंग ड्राइव चलाई गई। प्रमुख सड़कों और चौराहों पर बैरिकेड लगाकर गाड़ियों को रोका गया और चालकों का ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट किया गया।

पश्चिमी रेंज में सबसे ज्यादा मामले

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में ड्रंक ड्राइविंग के बड़ी संख्या में मामले सामने आए। वेस्टर्न रेंज (द्वारका, आउटर और वेस्ट जिला) में सबसे ज्यादा 297 मामले दर्ज किए गए। सेंट्रल रेंज में 257 मामले सामने आए। नॉर्दर्न रेंज में 256 मामले दर्ज किए गए। ईस्टर्न रेंज में 208 मामले सामने आए। साउदर्न रेंज में 117 मामले दर्ज किए गए। न्यू दिल्ली रेंज में 69 मामले सामने आए। पुलिस के अनुसार, त्योहार के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया गया था।

अन्य ट्रैफिक नियम तोड़ने पर भी हजारों चालान

ड्रंक ड्राइविंग के मामलों के अलावा पुलिस ने सीट बेल्ट न लगाने, बिना हेलमेट बाइक चलाने, ट्रिपल राइडिंग और खतरनाक ड्राइविंग जैसे उल्लंघनों पर भी बड़ी कार्रवाई की। इन नियमों के उल्लंघन पर कुल 3,725 चालान किए गए। आंकड़ों के मुताबिक अलग-अलग रेंज में चालानों की संख्या इस प्रकार रही ईस्टर्न रेंज में सबसे ज्यादा 740 चालान, वेस्टर्न रेंज में 672 चालान, साउदर्न रेंज में 646 चालान, सेंट्रल रेंज में 627 चालान, न्यू दिल्ली रेंज में 536 चालान, नॉर्दर्न रेंज में 504 चालान

सुरक्षा के लिए लगाया गया विशेष अभियान

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, होली के दौरान सड़क हादसों को रोकने के लिए यह शहरव्यापी विशेष अभियान चलाया गया था। ट्रैफिक पुलिस की टीमें भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख मार्गों पर तैनात रहीं। एक अधिकारी ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने से दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, इसलिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की गई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m