शिवम मिश्रा, रायपुर। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने नॉकआउट मुकाबले के इतिहास का सबसे बड़ा और टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे स्कोर (243) बनाकर अपनी दमदार जीत से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। भारत की जीत के बाद राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पर जश्न का माहौल बन गया है।

बता दें कि होली के दूसरे दिन इतनी बड़ी जीत का जश्न देखने के लिए छोटे बच्चे, युवा और पूरा परिवार जयस्तंभ चौक में इकट्ठा हुआ। लोग “भारत माता की जय” के नारों के साथ उत्साह व्यक्त कर रहे हैं और आतिशबाजी के जरिए खुशी का इज़हार कर रहे हैं।

देखें VIDEO

गौरतलब है कि टीम इंडिया अब 8 मार्च को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ फ़ाइनल में भिड़ेगी। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस हाईवोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H