बिजनौर। जिले के नगीना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां धामपुर रोड स्थित शिवालय हेल्थ केयर सेंटर में अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार को उनके केबिन में गोली मार दी।

रिपोर्ट्स देख रहे थे डॉक्टर

बताया जा रहा है कि आरोपी अपने बेटे की जांच रिपोर्ट्स लेकर अस्पताल में आया। डॉक्टर उसकी रिपोर्ट्स पढ़ रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने तमंचा निकाला और फायरिंग कर दी। गोली पेट से गर्दन को चीरते हुए पार कर गई। इसके बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गया। जिसे डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा तफरी मच गई।

READ MORE: केस में फंसाने की धमकी देती थी… BKU नेत्री का जंगल में मिला कंकाल, पति बोला- उसकी डिमांड बढ़ती जा रही थी तो…

घटना के बाद गंभीर हालत में डॉक्टर को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बिजनौर पुलिस अधीक्षक देहात प्रकाश कुमार ने बताया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। हमलावर सुबह से ही रेकी कर रहा था। पहले भी सुबह से दो बार अस्पताल आ चुका था। तीसरी बार आकर उसने हत्या कर दी।