जालंधर. जालंधर सिविल अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया है. यह प्रदर्शन उन्होंने अपनी अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर किया है. कई बार यह देखने में आया है कि उन पर और नशा मुक्ति केंद्र के अन्य कर्मचारियों अभद्र व्यवहार किया गया और साथ ही उन पर मारपीट भी की गई. ऐसी स्थिति और नहीं बने इसके लिए प्रशासन से नशा मुक्ति केंद्र की सिक्योरिटी बढ़ाने की मांग की है. उनका कहना है कि अगर उनकी मांगे एक सप्ताह तक ना मानी गई तो वह अनिश्चित कॉल के हड़ताल पर चले जाएगे.
मामले की जानकारी देते हुए जसपिंदर सिंह ने कहाकि वह ओट सेंटर में काम कर रहा था. इस दौरान मरीज आपूर्ति से अधिक नशा छुड़ाओं को लेकर दवाई मांगने लगा.इस दौरान जब उसने मना किया गया तो मरीज ने उस पर लाठी से हमला कर दिया गया. पहले भी कई बार स्टाफ कर्मियों के साथ मरीजों की तरफ गाली गालौच किया जा चुका है. ऐसे में आज कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन ने सुरक्षा की मांग की है.
वहीं काउंसलर ओंकार सिंह ने स्टाफ की मांगों को पूरा करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि 9 फीसदी स्पेशल वेतन बढ़ाने और 6 प्रतिशत सालाना वेतन को पूरा किया जाए.
- राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में जान जोखिम में डाल स्कूल जाने को मजबूर 100 मासूम! उफनती नदी पार करने का खौफनाक वीडियो वायरल
- राजद के राजभवन मार्च पर संजय सरावगी का तंज, बोले- यह तेजस्वी का राजनीतिक करियर बचाओ मार्च
- आश्रम में खूनी संघर्ष: युवक की सरिया मारकर हत्या, साथी ने ही उतारा मौत के घाट
- बरनाला में पानी की टंकी पर चढ़ीं 3 युवतियां, पुलिस पर कार्रवाई न करने और समझौते का दबाव बनाने के आरोप
- CM विजय ने लिया U-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश लिया वापस


