तरनतारन. शहर से बड़ी दुखद खबर सामने आई है, जहां पर एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गईं है. यह बच्चे विशाल व उनकी 36 साल की पत्नी नेहा के थे। बच्चों की मोमोज खाने के बाद तबियत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. उन दोनों की एक साथ मौत से परिवार में मातम का माहौल है. पुलिस बच्चों की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है.
बताया गया कि शनिवार को विशाल के परिवार में सब कुछ सामान्य था। उनका 6 वर्षीय बेटा आरव और उसकी 9 वर्षीय बहन दानिका पूरी तरह से ठीक थे। परिजन का कहना है कि बच्चों के जिद करने पर उनके पिता उनके लिए एक रेहड़ी से मोमोज और चाप खिलाया, जिसके बाद करीब 10 बजे के आसपास उनकी तबीयत खराब हो गई.अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया. जानकारीं हैं कि 10 दिन पहले आरव का जन्मदिन मनाया गया था.
अब अचानक दोनों बच्चों की मौत से परिवार में मातम छा गया. माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों की रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी. सभीं को संदेह हैं कि मोमोज खाने के बाद ही बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ा है.
- MI vs LSG IPL 2026: मुंबई का सबसे बड़ा रन चेज, लखनऊ को 6 विकेट से हराया; रोहित शर्मा और रिकेल्टन ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- क्या सत्ताधारी राजनीति को पाताल से नीचे ले जाएंगे… बंगाल चुनाव परिणाम पर अखिलेश का बड़ा बयान, कहा- राजनीतिक इतिहास का घनघोर ‘काला दिन’
- MP TOP NEWS TODAY: एमपी में 4 मई को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
- काम के बहाने बच्चों का सौदा, भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी नाकाम, 8 नाबालिग बच्चे रेस्क्यू, 2 तस्कर गिरफ्तार
- बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत पर सद्गुरु ऋतेश्वर जी का बड़ा बयान: बोले- ‘सनातन और लोकतंत्र के लिए नई सुबह’, हिंदुत्व की रक्षा का शुभ संकेत

