UP Weather Update: यूपी के तापमान में उछाल का दौर जारी है। लगातार बढ़ रही तापमान ने लोगों को सताने लगी है। बीते 2 दिनों से झांसी में लगातार सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है। आने वाले 2 से 3 दिनों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आ सकता है। ऐसे ही रहा तो जल्द ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।
75 जिले ग्रीन जोन में
मौसम विभाग के मुताबिक आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान दिन की शुरुआत के साथ ही धूप की तल्खी देखने को मिलेगी। प्रदेश के सभी 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। आने वाले दो से तीन दिनों तक मौसम का हाल ऐसे ही रहेगा। इन जिलों में आंधी, बारिश और हीटवेव के फिलहाल कोई आसार नहीं हैं।
READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 9 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
मौसम जानकारों के मुताबिक आज कौशाम्बी, रामपुर, पीलीभीत, प्रयागराज, सीतापुर, चित्रकूट, श्रावस्ती, सहारनपुर, प्रतापगढ़, बहराइच, कुशीनगर, गोरखपुर, अलीगढ़, बनारस, मथुरा, आजमगढ़, गाजियाबाद, झांसी, गाजीपुर, मिर्जापुर, ललितपुर, अमेठी, रायबरेली, मैनपुरी, मेरठ, अयोध्या, देवरिया, मुरादाबाद, इटावा, बरेली और कन्नौज जिले में आसमान साफ रहेगा और धूप की तल्खी भी बढ़ेगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

