बेंगलुरु में होटलों के एक एसोसिएशन ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद होने के बाद कामकाज पर असर पड़ने की चिंता जताते हुए SOS जारी किया है। पिछले शनिवार को LPG सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होने से घरेलू सिंलेडर 60 रुपए और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 115 रुपए का इजाफा हुआ था। यह कदम ईरान-इजरायल युद्ध और मिडिल ईस्ट में मुख्य एनर्जी शिपंग रूट में आई रुकावट के बीच उठाया गया है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद
बैंगलोर होटल्स एसोसिएशन ने कहा कि आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी गई है, जिससे होटल इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा संकट पैदा हो गया है। होटल जरूरी सेवाओं में आते हैं, इसलिए इस रुकावट से आम लोगों, सीनियर सिटिजन्स, स्टूडेंट्स और मेडिकल प्रोफेशनल्स पर असर पड़ने की उम्मीद है जो रोजाना के खाने के लिए होटलों पर निर्भर हैं।
होटल मालिक किसी भी हालत में बंद करने को तैयार नहीं- राव
एसोसिएशन के प्रेसिडेंट पीसी राव ने कहा, “होटल मालिक किसी भी हालत में बंद करने को तैयार नहीं हैं। बंद करना हमारे नेचर में नहीं है। हम लोगों की सेवा करने के लिए आखिरी सांस तक काम करेंगे, लेकिन सरकार और सांसदों को इस मामले पर बात करनी चाहिए और होटल मालिकों की मदद करनी चाहिए। कमी की दिक्कतों से बिजनेस और रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा।”
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

