हेमंत शर्मा, इंदौर। इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक बेहद दुखद और सनसनीखेज घटना ने इलाके में कोहराम मचा दिया है। गली नंबर 3 में रहने वाले एक व्यक्ति एकनाथ वाघ ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी रोहिणी की हत्या की और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
READ MORE: भोपाल में 5 साल की बच्ची से रेप-हत्या के दोषी की फांसी पर रोक: अब सुप्रीम कोर्ट करेगा तिहरी मौत की सजा पर सुनवाई, HC ने बरकरार रखी थी सजा
परिवार के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि एकनाथ ने घर के एक कमरे में फंदा लगाकर खुद को लटका लिया, जबकि रोहिणी का शव घर के दूसरे हिस्से में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला।
घटना के समय घर में दो बच्चे पिता ने उन्हें दूध लेने की दुकान पर भेज दिया था। बच्चे वापस लौटे तो पिता फंदे पर लटके और मां का शव कमरे में पड़ा मिला। बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। परदेशीपुरा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के बाद आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है।
READ MORE: दिल दहला देने वाली घटना: 14 साल की बच्ची का घर में फांसी से झूलता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस का कहना है कि विवाद की वजह आर्थिक तंगी या पारिवारिक कलह हो सकती है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही सटीक कारण स्पष्ट होगा। इलाके में इस घटना से गहरा सदमा है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

