दुर्ग। दुर्ग शहर की जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिवनाथ नदी स्थित मुक्तिधाम एवं वार्ड 52 बोरसी मुक्तिधाम के नवीनीकरण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है. दुर्ग शहर विधायक एवं केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल पर दोनों मुक्तिधामों के जीर्णोद्धार के लिए 50-50 लाख रुपये, कुल 1 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है.

बोरसी क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से क्षेत्र के मुक्तिधाम के नवीनीकरण और मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे थे, ताकि स्थानीय नागरिक अपने परिजनों का अंतिम संस्कार वहीं सुगमता से कर सकें. वहीं शिवनाथ नदी स्थित मुक्तिधाम में दुर्ग शहर के विभिन्न क्षेत्रों से नागरिक अंतिम संस्कार के लिए पहुंचते हैं, जिसके कारण यहां अक्सर भीड़ रहती है. वर्षों पहले बने इन मुक्तिधामों की स्थिति को देखते हुए उनके नवीनीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी. इस विषय को गंभीरता से लेते हुए मंत्री गजेन्द्र यादव ने शासन स्तर पर पहल की और दोनों मुक्तिधामों के नवीनीकरण के लिए आवश्यक राशि स्वीकृत कराई.
नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद यहां अंतिम संस्कार करने सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध होंगी. शासन से स्वीकृति मिलने पर दुर्ग शहर के नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री गजेन्द्र यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है. केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्ग की जनता की सेवा ही उनका प्रमुख उद्देश्य है . जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप निरंतर विकास कार्यों की योजना बनाकर उन्हें क्रियान्वित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के 8 मुक्तिधामों के एक साथ जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत कराई गई थी, जिसका कार्य अब अंतिम चरण में है.
भिलाई निगम में 111.36 करोड़ के विरुद्ध में 86.43 करोड़ की वसूली
भिलाईनगर। वर्ष 2025 26 की राजस्व वसूली 1 अप्रैल 2025 से 8 मार्च 2026 तक मांग 111.36 करोड़ के एवज में 86.43 करोड रुपए की वसूली हुई है. प्रतिशत में देखे तो 77.62% ही वसूली हो पाई है. 20 दिन में मांग के अनुरूप एजेंसी वसूली कर पाएगी या नहीं इस पर संशय बना हुआ है.
बता दें कि भिलाई नगर निगम जब से ठेका के माध्यम से संपत्तिकर की वसूली कर रहे है, तब से शत-प्रतिशत की वसूली नहीं हो रही है. भिलाई निगम में मेसर्स पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स प्रा.लि. (रॉची) द्वारा विगत दो वर्षों से संपत्ति कर की वसूली कर रहा है, लेकिन कभी भी लक्ष्य के अनुरूप संपत्ति कर की वसूली नहीं की है.
प्रदेश में अव्वल रहने वाला भिलाई नगर निगम हर बार संपत्ति कर वसूली में विफल हो रहा है. नगर निगम भिलाई क्षेत्र में डोर-टू-डोर संपत्तिकर, समेकितकर, जलकर, भू-भाटक विज्ञापन कर, यूजर चार्ज इत्यादि करों की वसूली के लिए नीचे एजेंसी संपत्ति कर वसूली कर रही है. पिछले वित्तीय वर्ष में भिलाई नगर निगम संपत्ति कर की वसूली में विफल रहा है.
इस वर्ष की वसूली व प्रतिशत
संपत्ति कर 26.45 करोड़, 74.88 प्रतिशत, समेकित कर 58.6 करोड़, 64.65 प्रतिशत, जलकर 2.58 करोड़, 71.43 प्रतिशत, निर्यात कर 3.97 करोड़, 99.25 प्रतिशत, दुकानों का किराया 26.74 लाख, 88.99 प्रतिशत की वसूली हुई है. भवन भूखंड 5.69 करोड़, 71.20 प्रतिशत, दुकान की बिक्री प्रीमियम भवन 26.74 लाख, 88.99 प्रतिशत, कॉलोनी अनुज्ञा 89.37 लाख, 133 प्रतिशत, विज्ञापन होर्डिंग से आय 59.44 लाख, 84 प्रतिशत, पार्किंग, पशु पंजीयन, प्रदर्शनी कर 8.32 लाख 97.88 प्रतिशत, यूजर चार्जेस 8.24 करोड़, 105 प्रतिशत, अन्य वसूली में 30.74 करोड रुपए, 75.52 प्रतिशत की वसूली हुई है.
अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे
संपत्ति कर की वसूली अब शनिवार, रविवार के अलावा अन्य अवकाश के दिनों में भी सारे काउंटर खुले रहेंगे. भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार पांडे ने उक्त आदेश जारी कर दिया है.
नशे की हालत में बेटी से अनाचार, पिता गिरफ्तार
भिलाईनगर। होली की आड़ में नाबालिग बेटी से अनाचार करने वाले आरोपी पिता को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जामुल थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह ने बताया कि चार मार्च को पर्व पर परिवार और मोहल्ले के लोग होली खेलने में व्यस्त थे. इस दिन आरोपी पिता ने नशे की हालत में अपनी बेटी साथ अनाचार किया.
पुलिस के अनुसार इससे पूर्व भी आरोपी कई बार इस तरह की हरकत कर चुका था, लेकिन पिता के भय से बेटी ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी. होली के दिन पिता ने सारी हदें लांघ दी तब जाकर बेटी ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी. इस पर मां बेटी जामुल पुलिस के पास पहुंचे और पिता के खिलाफ अपराध दर्ज कराया. जामुल पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को पकड़ लिया है. मामले में पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल भी कराया है.
चार दिनों में सात टिकट दलाल गिरफ्तार
अंबागढ़ चौकी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल द्वारा आरक्षित टिकट के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने का बयान तेज कर दिया गया है . लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रेलवे सुरक्षा बल द्वारा विभिन्न रेलवे स्टेशनों में छापामार कार्रवाई करते हुए टिकट का अवैध कारोबार कर रहे व्यक्तियों पर कारवाइयां शुरू कर दी गई है. चार दिन के भीतर साल टिकट दलालों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है.
वैवाहिक सीजन शुरू होने सहित अन्य कार्यक्रम शुरू होने के कारण ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में काफी अधिक वृद्धि हुई है. ऐसे में टिकटो का अबैध व्यापार भी शुरू कर दिया गया है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल द्वारा रेलवे सुरक्षा बल को पूरी तरह से सतर्क कर दिया गया है.
रेलवे सुरक्षा बल नागपुर मंडल द्वारा ऑपरेशन उपलब्ध के तहत रेलवे टिकटों की कालाबाजारी एवं अवैध व्यापार करने वालों की विरुद्ध लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. चार दिनों से चलाए जा रहे अभियान के बाद अब तक सात टिकट दलालों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है. राजनांदगांव आरक्षण कार्यालय में संदेह के आधार पर पकड़े गए एक व्यक्ति के मोबाइल से 14 की टिकट जप्त किए गए जिन्हें पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है. इसके साथ-साथ अन्य स्टेशनों में भी छापा मार कार्रवाई करते हुए दलालों की गिरफ्तारी की गई है.
वन्य जीव तस्करी पर दो शिकारी गिरफ्तार
खैरागढ़। जिले के साल्हेवारा वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने वन्य जीव तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से जंगली सूअरों का अवैध परिवहन करते हुए एक वाहन भी जब्त किया गया है. वनमंडल खैरागढ़ के वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत के निर्देशन में वन विभाग की टीम लगातार वन अपराधों पर निगरानी हुए है.
इसी क्रम में 5 मार्च 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने साल्हेवारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए स्कार्पियो वाहन क्रमांक एमएच 35 पी 1022 को रोककर जांच रखे की. जांच के दौरान वाहन में दो जंगली सूअर पाए गए जिन्हें अवैध रूप से ले जाया जा रहा था. मौके पर ही वाहन को जब्त कर लिया गया और इसमें सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में उनकी पहचान मंगल तिल्लासी वल्द अंजोर तिल्लासी तथा हर्षदीप वल्द जगदीश चव्हान के रूप में हुई, जो वन्य प्राणियों के अवैध शिकार और परिवहन में संलिप्त पाए गए. वन विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 50, 51, 39 एवं 48A के तहत प्रकरण दर्ज किया.
आरोपियों को छुईखदान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर सलोनी जेल भेज दिया गया. कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी साल्हेवारा दिलीप बंजारी, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी कुम्भलाल वर्मा वनपाल, सोनल पांडे वनरक्षक, बिरसिंग नायक वनरक्षक, जागेश्वर तिर्की वनरक्षक के साथ भारत यादव, भुखऊ यादव तथा सालिक सुरक्षा श्रमिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
विलंब से चल रही आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें
राजनांदगांव। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें भी विलंब से पहुंच रही है. ट्रेनों की लेट लतीफी के कारण लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेनों के लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ रहा है . आज त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से पहुंची है इसके साथ-साथ आधा दर्जन से अधिक अन्य ट्रेनें भी विलंब से पहुंची जिससे यात्री परेशान हुए हैं. ज्ञात हो कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल का प्रमुख रेलवे स्टेशन होने के कारण राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से होकर भी विभिन्न क्षेत्रों में अधिक से अधिक ट्रेनों की आवाजाही सुनिश्चित कराई जा रही है.
सांई मंदिर में डकैती डालने वाले गैंग तक नहीं पहुंच पाई पुलिस
भिलाईनगर। सेक्टर-6 स्थित सांई बाबा मंदिर में हुई बड़ी डकैती गिरोह को पकड़ने पुलिस के लिए चुनौती है. वारदात के 13 वें दिन बाद भी आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुई इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
भिलाईनगर पुलिस ने बताया कि परमेश्वर सेन साईं मंदिर सेक्टर 06 में चौकीदारी करता है. उसने बताया कि साईं मंदिर ट्रस्ट ने उसे नियुक्त किया है. उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 25 फरवरी की रात 8.30 बजे आया था और मंदिर परिसर में ड्युटी कर रहा था. मंदिर के पूजारी रात 9.15 बजे मंदिर को बंदकर घर चला गया था.
प्रार्थी मंदिर के प्रसाद काउंटर के पास बैठा था. रात 2.15 से 3 बजे के मध्य कुछ लड़के पीछे से आए पकड़कर मारपीट की और नायलोन की रस्सी से बांध दिये और प्रसाद काउंटर में लेटा दिये. आंख पर कपड़ा बांध दिया और नाक भी दबा दी. इसके बाद मंदिर अंदर घुसकर चोरी किये लगभग 1 घंटे बाद उसके आवाज को सुनकर मंदिर परिसर स्थित सांई भवन का चौकीदार सुखरीत साहू आया तो बदमाश भाग गये. सुखरीत साहू ने उसकी रस्सी को खोला. उसके बाद सुखरीत साहू मंदिर के पीछे रहने वाले पंडित मुकेश दुबे को बताया.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चांदी का पादुका एवं सांई बाबा के मूर्ती के पास रखे 1 नग चरण पादुका, पालकी में रखे 1 नग चरण पादुका तथा साईं बाबा के मूर्ती के आजु थाली 1 नग, पंचारती स्टैण्ड 1 नग, चांदी बाजू रखे चांदी के आरती की के ग्लास 5 नग, पंचामृत का कलश और चम्मच 1 नग, छोटा छतरी 1 नग, अगरबत्ती स्टैण्ड 1 नग, साई बाबा के मूर्ती पीछे लगे चांदी के पैनल करीब 5 नग, कलश 5 नग चांदी के एवं चरण पादुका के स्वर्ण मंडित नख 10 नग, एवं सीसीटी व्ही के डीवीआर 01 नग को अज्ञात चुरा ले गए.
नंदनी रोड चौड़ीकरण के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
भिलाई नगर। अब एसीसी चौक से पावर हाउस चौक तक नंदनी रोड का चौड़ीकरण भी होगा. इस कार्य के लिए छत्तीसगढ़ शासन के बजट में 2.90 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है.
औद्योगिक सड़क होने के कारण इस सड़क पर भारी वाहनों का भी आवागमन होता है. इसे देखते हुए इस सड़क की चौड़ाई तथा सड़क के इर्द-गिर्द छोटे व्यापारियों ने अतिक्रमण कर लिया था. उन अतिक्रमणों को हटाने के लिए सड़क चौड़ीकरण करने की मांग लंबे समय से व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही थी.
इसका प्रस्ताव भी शासन को बनाकर भिलाई नगर निगम ने भेजा था. इस पर स्वीकृति मिल गई है. छत्तीसगढ़ शासन के बजट में उक्त कार्य के प्रस्ताव की स्वीकृति 2.90 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है. सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ इस सड़क पर पैदल चलने के लिए पाथवे एवं सौंदरीकरण के लिए पौधे एवं गार्डनिंग इत्यादि होना है. सड़क चौड़ीकरण के दौरान आए अतिक्रमण को खाली कराने नोटिस भी जारी किया गया था.
सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफतार
राजनांदगांव। सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी अरविंद पाण्डेय पिता शिवमूरत पाण्डेय (29 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
केंद्रीय गृह मंत्रालय के एन.सी.आर.बी. द्वारा सायबर पोर्टल के माध्यम से प्रेषित सायबर टिप लाइन सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से सबंधित किये जा रहे अपराधों की रोकथाम हेतु आरोपियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के तहत सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी अरविन्द पाण्डेय को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ थाना सोमनी में धारा 67 (बी) आई टी एक्ट का अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया था.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

