सुप्रिया पांडेय, रायपुर। विधायक विश्राम गृह के बंगला नंबर 79 में परिवार के साथ निवासरत एयरफोर्स के विंग कमांडर के खुदकुशी करने की खबर है. हरियाणा निवासी 39 वर्षीय विपुल यादव की खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं है. घटना तेलीबांधा थाना इलाके की है. जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.
यह भी पढ़ें : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का असर, दुर्ग-राजनांदगांव में पारा 39°C तक पहुंचा, अगले 3 दिन राहत के आसार नहीं

बताया जा रहा है कि विंग कमांडर की पत्नी बेंगलुरु में जॉब करती है, और दो दिन पहले ही दिल्ली चले गई. उसके दो बच्चे पिता के साथ रायपुर में ही रहते थे. पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है. जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा.
एसीपी सिविल लाइन रमाकांत साहू ने बताया कि विंग कमांडर विपुल यादव एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए छत्तीसगढ़ में पदस्थ थे. कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है. खुद के बेडरूम के पंखे से लटकर फांसी लगाई है. दोनों बच्चे दूसरे रूम में आराम कर रहे थे. सुबह सबसे पहले नौकरानी ने देखकर पुलिस को सूचना दी.
उन्होंने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका है. पत्नी भी पहले एयरफोर्स में काम करती थी. 2014 में दोनों की लव मैरिज हुई थी. पत्नी अभी आईटी सेक्टर में काम करती है, जिसकी वजह से वह दिल्ली गई हुई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

