Punjab News : अमृतसर. अमृतसर ग्रामीण पुलिस को सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक आतंकी और हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है.

Punjab News : अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी सोहेल मीर ने बताया कि पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक अवैध हथियारों के साथ इलाके में सक्रिय हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव मावा (Mahwa) में छापेमारी की और दोनों आरोपियों को दबोच लिया.

ड्रोन के जरिए पाकिस्तान भेजने की थी तैयारी

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित हथियार बरामद किए हैं, जिसमें 01 AK-47 राइफल, 02 मैगजीन, 36 जिंदा कारतूस और 03 अत्याधुनिक 9mm ग्लॉक पिस्टल (विदेशी निर्मित) शामिल हैं. जांच में सामने आया है कि ये हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में भेजे गए थे और इस पूरे मॉड्यूल के पीछे सीधे तौर पर ISI का हाथ है.

पुलिसकर्मी की हत्या की थी साजिश (Punjab News)

जांच एजेंसियों के मुताबिक, हथियारों की इस खेप को आगे गुरदासपुर भेजा जाना था. वहां एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाकर उसकी हत्या करने की खौफनाक साजिश रची गई थी. अमृतसर ग्रामीण पुलिस की मुस्तैदी ने समय रहते इस आतंकी हमले की योजना को विफल कर दिया है.

सख्त कार्रवाई की चेतावनी (Punjab News)

एसएसपी सोहेल मीर ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब पुलिस राज्य में किसी भी तरह की आतंकी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

इन्हें भी पढ़ें