Assembly Elections 2026 : रायपुर. चुनाव आयोग ने रविवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है, जिसमें एक केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल है. इसी बीच असम विधानसभा चुनाव में प्रचार में जुटे वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है और 9 अप्रैल को असम में मतदान होगा.


एक फेज में होगा असम में विधानसभा चुनाव
मंत्री ओपी चौधरी ने कहा किएक समय था जब असम विद्रोह (Insurgency) से प्रभावित रहता था, कई चरणों में चुनाव कराए जाते थे. इस बार असम में एक ही चरण में चुनाव होगा. यह बदलाव भाजपा सरकार के कारण संभव हो पाया है. उन्होंने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि भाजपा की लहर नहीं बल्कि सुनामी चल रही है. भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.
मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि वे असम के 10 विधानसभा में चुनाव कार्य में जुटे हैं. वहीं उपमुख्यमंत्री अरूण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू समेत कई भाजपा नेता-कार्यकर्ता की चुनाव ड्यूटी लगाई गई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

