Harshit Rana Walking on Crutches: 15 मार्च की शाम दिल्ली में आयोजित हुए बीसीसीआई ‘नमन अवॉर्ड्स 2026’ के मंच से गौतम गंभीर के चहेते खिलाड़ी कहे जाने वाले हर्षित राणा का 27 सेकंड का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी को मायूस कर दिया है.
Harshit Rana Walking on Crutches: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने हर भारतीय क्रिकेट फैंस को मायूस कर दिया है. यह वीडियो उस खिलाड़ी का है, जो पिछले 2 साल से टीम इंडिया के लिए कमाल करता आ रहा था. वह अपनी रफ्तार और सटीक गेंदबाजी से बल्लेबाजों के स्टंप उखाड़ रहा था, लेकिन अब यह मैच विनर खुद बेबस नजर आ रहा है. इसकी वजह है एक चोट, जिसने उसे बैसाखी के सहारे चलने को मजबूर कर दिया. यह वही खिलाड़ी है, जो चोट के चलते टी20 विश्व कप 2026 नहीं खेल पाया और अब आईपीएल 2026 में खेलना भी मुश्किल है. यह कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के नए मैच विनर हर्षित राणा हैं.
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाला यह स्टार समारोह में बैसाखी के सहारे चलता नजर आया. हर्षित को 2024-25 में ‘बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू’ के सम्मान से नवाजा गया है. वह यही अवॉर्ड लेने मंच पर पूरे जज्बे और जोश के साथ पहुंचे थे. अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज तक न चढ़ पाने का दर्द हर्षित के चेहरे पर साफ दिख रहा था. IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने खुद उनके पास जाकर अवॉर्ड सौंपा. BCCI हर साल ‘नमन अवॉर्ड्स’ आयोजित करता है. इस इवेंट के जरिए वह पिछले सीजन के सबसे सफल खिलाड़ियों को सम्मानित करता है और उनका हौसला बढ़ाता है.
इसे भी पढे़ं: IPL 2026: मैदान पर दिखेगा इन 10 ‘बूढ़े शेरों’ का खौफ, अकेले दम पर मैच पलटने में माहिर हैं ये दिग्गज, लिस्ट में धोनी के अलावा कौन-कौन?
आखिर हर्षित को हुआ क्या है?
हर्षित इसलिए बैसाखी के सहारे हैं, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैच में उन्हें घुटने में चोट लग गई थी. इसी गंभीर चोट ने न सिर्फ उनका वर्ल्ड कप खेलने का सपना तोड़ा बल्कि अब IPL 2026 से भी उनका बाहर होना लगभग तय है, क्योंकि इंजरी के चलते खेलना तो दूर उनसे ठीक से चला भी नहीं जा रहा है. अब फैंस दुआ कर रहे हैं कि जल्द से जल्द हर्षित रिकवरी करें.
कब तक रिकवर हो पाएंगे हर्षित राणा?
चोट के बाद हर्षित ने 9 फरवरी 2026 को मुंबई में सफल सर्जरी कराई थी. अब माना जा रहा है कि उन्हें पूरी तरह ठीक होने में 2 से 3 महीने लगेंगे. उनका आईपीएल 2026 से बाहर रहना KKR के लिए बड़ा नुकसान है, क्योंकि हर्षित पिछले कुछ सीजन से टीम के डेथ ओवर्स के अहम गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने इस टीम को 2024 के सीजन में चैंपियन बनाने में अहम रोल अदा किया था. केकेआर ने उन्हें 4 करोड़ में रिटेन किया था. आईपीएल करियर में उनके नाम 34 मैचों में 40 विकेट दर्ज हैं.
इसे भी पढ़ें: ना शतक, ना 6 छक्के, IPL 2026 में Chris Gayle का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं 14 साल के Vaibhav Suryavanshi, खुद किया ऐलान …
कैसा है हर्षित राणा का इंटरनेशनल करियर?
हर्षित ने 2024 में टेस्ट, फिर 2025 में वनडे और टी20 में डेब्यू किया था. तीनों फॉर्मेट के डेब्यू में तीन-तीन विकेट लिए थे, जो एक अद्भुत रिकॉर्ड भी है. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षित टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में 25 मैचों में 39 विकेट चटका चुके हैं. उन्होंने 187.3 ओवर की गेंदबाजी में 6.46 के इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है.
आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम
अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, रामनदीप सिंह, अनुकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, हर्षित राणा, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सिफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुज़राबानी.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

