जालंधर। जालंधर में आज भयानक आगजनी की खबर सामने आई है. इस घटना में एक कपड़े की दुकान पूरी तरह जल कर खाक हो गई. आग क्लोथ हाउस में सोमवार सुबह लगी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया.
शुरुआती जानकारी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. आग लगने से दुकान में रखे कपड़ों को भारी नुकसान हुआ. जानकारी मिली है कि सुबह करीब 10:15 बजे जब दुकान मालिक सागर दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें अचानक आग लगने का पता चला. उन्होंने तुरत इसकी जानकारी अग्नि विभाग को दी. शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान के पीछे स्थित विनय नगर इलाके में भी नुकसान हुआ.
मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत अग्नि यंत्र और दुकान में मौजूद पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया. हालांकि दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही कर्मचारियों ने आग बुझा दी. दुकान मालिक के मुताबिक इस घटना में करीब 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. धुएं के कारण दुकान में रखा सभी का कपड़ा खराब हो गया. दुकान में कई लोगों की तैयार ड्रेस भी रखी हुई थीं, जो आग और धुएं से खराब हो गईं.
गायक कुलविंदर बिल्ला की ड्रेस भी जली
बताया जा रहा है कि पंजाबी गायक Kulwinder Billa की एक खास ड्रेस भी यहां तैयार की जा रही थी, जो उनके विदेश में होने वाले शो के लिए ऑर्डर की गई थी. आग की वजह से वह ड्रेस भी खराब हो गई.
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

