Longest Sixes in Every IPL Season: 2008 में शुरू हुआ आईपीएल अब अपने 19वें सीजन में एंट्री करने की दहलीज पर है. 28 मार्च से नए सीजन का आगाज होगा. इससे पहले हम आपके लिए पिछले 18 सीजन के 18 सबसे लंबे छक्के लेकर आए हैं. मतलब हर सीजन का सबसे लंबा छक्का किसने लगाया… नीचे पूरी लिस्ट दी गई है.

Longest Sixes in Every IPL Season: एक बार फिर आईपीएल का त्योहार लौट आया है. 28 मार्च से 19वें सीजन का आगाज होने जा रहा है. 18 साल पुरानी ये लीग आज दुनिया की सबसे महंगी और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टी20 क्रिकेट लीग है, जिसकी पहचान चौकों और छक्कों से है. हर सीजन छक्कों की बारिश होती है, लेकिन कुछ हिट्स ऐसे होते हैं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाते हैं. हम यहां 2008 से लेकर 2025 तक हर सीजन लगे सबसे लंबे छक्के की लिस्ट लाए हैं. ये लिस्ट बताती है कि हर सीजन लॉन्गेस्ट सिक्स लगाने में किस बल्लेबाज ने अपनी ताकत का लोहा मनवाया है.
सबसे बड़ी बात ये है कि आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा छक्का पहले ही सीजन यानी 2008 में लगा था. तब से लेकर अब तक कई सीजन हो चुके हैं, लेकिन सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड कभी नहीं टूटा. ये रिकॉर्ड एल्बी मोर्केल के नाम दर्ज है, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए स्पिनर प्रज्ञान ओझा के खिलाफ 125 मीटर का छक्का लगाया था, जो आज भी नंबर-1 पर काबिज है. इस रिकॉर्ड को तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और निकोलस पूरन जैसे दिग्गज भी नहीं तोड़ पाए हैं.
साल 2008 से लेकर 2025 तक, हर साल एक नया ‘सिक्सर किंग’ उभर कर सामने आया है. आखिरी सीजन जब 2025 में आरसीबी ने खिताब जीता था, तो सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड रवींद्र जडेजा के नाम था. आइए एक नजर डाल लेते हैं हर सीजन में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले धुरंधरों पर.
हर सीजन का सबसे लंबा छक्का (IPL)
2008 – 125 मीटर – एल्बी मोर्केल (CSK)
2009 – 122 मीटर – एडम गिलक्रिस्ट (DC)
2010 – 120 मीटर – रॉबिन उथप्पा (RCB)
2011 – 122 मीटर – एडम गिलक्रिस्ट (KXIP)
2012 – 112 मीटर – एमएस धोनी (CSK)
2013 – 119 मीटर – क्रिस गेल (RCB)
2014 – 102 मीटर – डेविड मिलर (KXIP)
2015 – 111 मीटर – एबी डिविलियर्स (RCB)
2016 – 117 मीटर – बेन कटिंग (SRH)
2017 – 109 मीटर – ट्रेविस हेड (RCB)
2018 – 111 मीटर – एबी डिविलियर्स (RCB)
2019 – 111 मीटर – एमएस धोनी (CSK)
2020 – 106 मीटर – निकोलस पूरन (KXIP)
2021 – 105 मीटर – काइरन पोलार्ड (MI)
2022 – 117 मीटर – लियाम लिविंगस्टोन (PBKS)
2023 – 115 मीटर – फाफ डु प्लेसिस (RCB)
2024 – 108 मीटर – हेनरिक क्लासेन (SRH)
2025 – 109 मीटर – रवींद्र जडेजा (CSK)
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

