सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया के रामचंद्रपुर मैदान में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के 138वें जन्म वर्ष के अवसर पर आयोजित कृष्टी दीपा महोत्सव में लाखों श्रद्धालु जुटे. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और गुरुचरण नायक भी शामिल हुए. आयोजकों ने इसे धार्मिक कार्यक्रम बताया. कृष्टि दीपा महोत्सव में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा सहित विभिन्न राज्यों से करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजन समिति की ओर से भरपूर प्रबंध किए गए थे. देवघर स्थित सत्संग आश्रम के प्रशासक बिंकी दा ने कहा कि जब मनुष्य अपने जीवन को सदाचार, प्रेम और भक्ति से जोड़ता है, तब उसका जीवन सार्थक बनता है.
कृष्टी दीपा महोत्सव में रविवार (15 मार्च) को श्रद्धालुओं की लाखों की संख्या में भारी भीड़ उमड़ पड़ी. बताया जा रहा है कि यह आयोजन अखंड कोल्हान महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. जिसमें आसपास के जिलों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे.
कार्यक्रम में आम श्रद्धालु की तरह पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपनी पत्नी के साथ पहुंचे. उनके अलावा मालदा, पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रभारी पूर्व विधायक गुरुचरण नायक सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे. श्रद्धालुओं ने बताया कि वे ठाकुर अनुकूल चंद्र को अपना गुरु मानते हैं और उनसे दीक्षा ले चुके हैं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी मिले जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के निवासी हैं. आयोजकों और श्रद्धालुओं ने इसे पूरी तरह धार्मिक और आस्था से जुड़ा आयोजन बताया.
पश्चिम बंगाल चुनाव में मालदा के बीजेपी प्रभारी शाहपुर विधायक गुरुचरण नायक ने बताया राजनीतिक व्यक्ति होने के कारण आयोजनों में सम्मिलित होना हर किसी का कर्तव्य है लेकिन इस कार्यक्रम में वह गुरु ठाकुर अनुकुलचंद्र के द्वारा दीक्षित में है और एक श्रद्धालु की तरह ही वहां पहुंचे हैं. हालांकि भारतीय जनता पार्टी के तमाम लोग हिंदूवादी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं और आगे भी लेते रहेंगे.
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा यह महोत्सव कई जगह आयोजित होता है और विशेष रूप से यह महोत्सव सुख शांति और समृद्धि के लिए आयोजित किया जाता है. यहां कोई राजनीतिक भावना के साथ नहीं है पर यह बात सत्य है कि भारत की आधी संस्कृत में गुरु कम महत्व है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

