अमरोहा. एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. ग्राम प्रधान के बेटे ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. हालांकि, फिलहाल साफ नहीं हो पाया है कि युवक ने जान क्यों दी. पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है.

इसे भी पढ़ें- UP में खोखले दावे, खौफनाक हकीकतः मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP नेता की बेरहमी से हत्या, कानून व्यवस्था फेल, गोरखपुर का ऐसा हाल तो प्रदेश का कैसा?

बता दें कि पूरा मामला हसनपुर इलाके के एक गांव का है. जहां रहने वाले ग्राम प्रधान के बेटे ने मंगलवार सुबह घातक कदम उठाया. युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर खुद की जान ले ली. घटना के बाद परिवार और गांव के लोग तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद पुलिस को जानकारी दिए बिना परिजनों ने अंतिम संस्कार करा दिया.

इसे भी पढ़ें- बाबा ‘राज’ में बेटियों के बुरे दिन! 4 साल की मासूम का अपहरण कर किया रेप, फिर दरिंदे ने छीन ली सांसें, यही है योगी सरकार का ‘सुशासन’?

वहीं घटना को लेकर कहा जा रहा है कि युवक की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी. शादी के बाद से घर में कलेश चल रहा था. इन सबके बीच उसने अपनी जान दी है. हालांकि, ये साफ नहीं है कि मौत की असल वजह क्या है. मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है. मामले की जांच की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- किस बात का गुस्सा है! महिला ने टैंपो चालक पर एक बाद एक बरसाए कई चप्पल, पीटने का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान