प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन निवासी गुरकीरत सिंह मनोचा की भारतीय समय अनुसार 14 मार्च 2026 को कनाडा के Fort Saint John, British Columbia में हत्या कर दी गई। गुरकीरत सिंह मनोचा लगभग सवा साल पहले हाई एजुकेशन के लिए कनाडा गए थे, जहां वे Northern Lights College में Business Management – Post-Degree Diploma Program की पढ़ाई कर रहे थे।

यह भी पढ़ेंः उज्जैन में दर्दनाक सड़क हादसा: 2 लोगों की मौके पर मौत, सांवरिया सेठ के दर्शन करने जा रहे थे

गुरकीरत सिंह के परिजनों को सांत्वना देने के लिए खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके घर पहुंचे। जहां उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने परिवार को विश्वास दिलाया कि देश व प्रदेश की सरकार पूरी तरह उनके साथ है हर संभव मदद की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः संस्कारधानी में महिला से गैंगरेप: घर छोड़ने की बात कहकर Car में लिफ्ट, फिर तालाब के पास ले जाकर बनाया हवस का शिकार; दरिंदगी के बाद किया ऐसा हाल

वहीं मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरकीरत सिंह उज्जैन निवासी होनहार विद्यार्थी था। सवा साल से वह कनाडा में अध्ययन कर रहा था। दुखद निधन का समाचार आया है। कनाडा पुलिस जांच कर रही है। भारत सरकार के माध्यम से कनाडा सरकार के संपर्क में है। मैं अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। सरकार पूरी मदद करेगी और खर्च भी सरकार उठाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m