Saudi Arabia-India Relation: अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध (US-Israel and Iran war) का आज 19वां दिन है। इसके साथ ही जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इजराइल समेत पूरे खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को बंद कर दिया है। इसके कारण खाड़ी देशों से आने वाला तेल भी भारत नहीं आ पा रहा है। ईरान से जंग के बीच मुस्लिम देश सऊदी अरब ने भारत से दोस्ती निभाई है। तमाम बधाओं को पार करते हुए सऊदी अरब ने 4 टैंकर में लाखों बैरल तेल भारत भेजा है।
दरअसल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के कारण सऊदी अरब ने लाल सागर के रास्ते भारत को तेल भेजना शुरू कर दिया है। सऊदी अरब के यानबु पोर्ट से कई टैंकर तेल लेकर भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। तेल आने से भारत में तेल की सप्लाई लगातार बनी रहेगी, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक इस समय 4 बड़े टैंकर भारत की ओर आ रहे हैं, जिनमें करीब 60 लाख बैरल तेल है। महीने के अंत तक 90 लाख से 1 करोड़ बैरल अतिरिक्त तेल आने की उम्मीद है। आमतौर पर दुनिया के कुल तेल व्यापार का करीब 20 प्रतिशत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर गुजरता है। भारत भी खाड़ी देशों से ज्यादातर तेल इसी रास्ते से मंगाता है। हालांकि ईरान की ओर से जहाजों पर हमलों के कारण अब यह रास्ता असुरक्षित हो गया है। इसी वजह से सऊदी अरब ने वैकल्पिक रास्ता अपनाया है।
तेल को पहले पाइपलाइन के जरिए यानबू तक लाया जाता है, जो करीब 1200 किलोमीटर लंबी है और फिर वहां से टैंकर के जरिए भेजा जाता है। हालांकि इस नए रास्ते की भी अपनी सीमाएं हैं। पाइपलाइन की क्षमता कम है, इसलिए उतना तेल नहीं भेजा जा सकता, जितना होर्मुज के रास्ते भेजा जाता है।
बाब अल-मंडेब के पास खतरा
ईरान में जारी जंग के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के अलावा बाब अल-मंडेब के पास भी खतरा बना हुआ है। यहां हूती विद्रोही पहले जहाजों पर हमला कर चुके हैं। ऐसे में रे़ड शी का रास्ता भी पूरी तरह सेफ नहीं माना जा रहा। फिर भी मौजूदा हालात में यह कदम भारत के लिए राहत देने वाला है, क्योंकि इससे तेल सप्लाई जारी रहेगी ऊर्जा संकट कम होगा
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

