SP MP Chhotelal Viral Video: यूपी के सोनभद्र से समाजवादी पार्टी यानी सपा सांसद छोटेलाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सपा सांसद छोटेलाल संसद में लोकगीत के माध्यम से अपने क्षेत्र की समस्या सुना रहे हैं। उन्होंने सदन में पारंपरिक लोकगीत गाकर मोदी सरकार और विशेषकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ध्यान खींचा। छोटेलाल का यह निराला अंदाज देखकर सदन में माननीय लोग मुस्कुरा उठे। पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा। खुद छोटेलाल की ही पार्टी की सपा सांसद प्रिया सरोज भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।
दरअसल सांसद छोटेलाल ने मंगलवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 की रेल अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान सोनभद्र की बदहाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन के पटल पर अपनी मांगें रखने के लिए पारंपरिक लोकगीत गाकर सुनाया।
सपा के छोटेलाल वित्त वर्ष 2026-27 के लिए रेल मंत्रालय से संबंधित अनुदान मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुए अपने निर्वाचन क्षेत्र रॉबर्ट्सगंज (उत्तर प्रदेश) से संबंधित मांगें रखी। छोटेलाल ने कहा, ‘‘मैंने एक गीत लिखा है। इसके बाद, उन्होंने सदन में यह लोकगीत गाया- ‘‘सोनभद्र के भईल आज जर्जर हलतिया होअ, जर्जर हलतिया एकदम बदतर हलतिया होअ…कहिया ले ट्रेन चली सब ओरिया…मंत्री जी सुनी पुकरिया।
सांसद छोटेलाल ने पीठासीन सभापति कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी के सामने यह मांग रखी ताकि उनके निर्वाचन क्षेत्र रॉबर्ट्सगंज में रेल व्यवस्था में सुधार हो सके। साथ ही रुकी हुई ट्रेनें चल सकें। सभापति के साथ मंत्री ने भी सासंद की बात सुनी और समाधान का वादा किया।
सदन में गूंजे ठहाके, वीडियो हुआ वायरल
सांसद छोटेलाल का यह सुरीला और देसी अंदाज देखकर सदन में मौजूद सभी सदस्य अपनी हंसी नहीं रोक पाए। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) और रवनीत सिंह बिट्टू समेत कई दिग्गज नेता जमकर ठहाके लगाते नजर आए. उनके ठीक पीछे बैठीं मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज भी लगातार मुस्कुराती रहीं। छोटेलाल ने लोकगीत के जरिए कहा कि उन्होंने रेल मंत्री को कई पत्र लिखे हैं, लेकिन अब तक पुकार नहीं सुनी गई।
वायरल है सांसद का यह अनोखा अंदाज
सपा सांसद का अनोखे तरीके से अपनी मांग उठाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इलाके के लोगों समेत उनके समर्थकों द्वारा जमकर शेयर किया जा रहा है। हलांकि सांसद के इस पारंपरिक गीत की हर तरफ चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

