चंडीगढ़। चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मंत्री के ड्राइवर की लाइसेंसी पिस्टल की गोली चलने से मौत हो गई. यह घटना सेक्टर-23 में मंगलवार रात की है. मृतक की पहचान तारा चंद (43) के रूप में हुई है, जो सेक्टर-23 का निवासी था और मूल रूप से हरियाणा के रोहतक से संबंध रखता था. वह हरियाणा में मंत्री की कार सेक्शन में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तारा चंद अपने घर पर पिस्टल की सफाई कर रहा था. इस दौरान ही अचानक पिस्टल से गोली चल गई, जो उसके सिर (कनपटी) में लग गई. गोली चलने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी और बेटे ने शोर मचाया. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत जीएमएसएच-16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-17 थाना प्रभारी रोहित कुमार अपनी टीम और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. प्राथमिक जांच और तथ्यों के सत्यापन के बाद पुलिस ने इसे आकस्मिक घटना (एक्सीडेंटल फायर) मानते हुए किसी भी तरह की साजिश या संदिग्ध पहलू से इनकार किया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमएसएच-16 के मोर्चरी में रखवाया और इन्क्वेस्ट कार्रवाई शुरू कर दी है.

- बेटियों का सौदा करने वाली धनवंती देवी गैंग का अंत, राजस्थान से 2 और राजगीर से 1 नाबालिग लड़की मुक्त, 4 गिरफ्तार
- Bundi News: राजस्थान में कुत्तों ने 10 साल की मासूम को नोच-नोच कर मार डाला
- देवभूमि में बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा नया रूप, SCADA सिस्टम से हाईटेक होगा उत्तराखंड, केंद्र सरकार ने दिए 489 करोड़
- हिसार: लघु सचिवालय की चौखट पर दलित युवक की तेरहवीं, हत्या को ‘हादसा’ बताने पर भड़का समाज
- हैवान ससुर ने किया बहू से दुष्कर्म, घर पर अकेली देख बिगड़ी नियत, कोर्ट ने भेजा जेल

