National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (18 मार्च 2026) की खबरों में ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर अमेरिका-इजराइल का हमला; फ्लाइट की पसंदीदा सीटों पर एक्स्ट्रा चार्ज खत्म; सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पितृत्व अवकाश पर कानून बनाने कहा; ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ खुलवाने अमेरिका ने ईरान पर गिराया 2200 किलो का बम, असम में कांग्रेस को बड़ा झटका, सांसद बोरदोलोई BJP में शामिल प्रमुख रहा।

1. ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर अमेरिका-इजराइल का हमला

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब और खतरनाक मोड़ लेता दिख रहा है. ताजा घटनाक्रम में अमेरिका और इजराइल ने ईरान के अहम ऊर्जा ठिकानों पर बड़े हमले किए हैं. ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, दक्षिणी ईरान में स्थित साउथ पार्स गैस फील्ड और असालुयेह शहर की तेल-गैस सुविधाओं को एयरस्ट्राइक के जरिए निशाना बनाया गया है. मिडिल-ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिका-इजराइल ने अब ईरान के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक अमेरिका और इजराइल ने दक्षिणी ईरान में साउथ पार्स गैस फील्ड और असालुयेह शहर की तेल-गैस सुविधाओं पर एयरस्ट्राइक की है।

पढ़े पूरी खबर…..

2. फ्लाइट की पसंदीदा सीटों पर एक्स्ट्रा चार्ज खत्म

फ्लाइट में पसंदीदा सीट के लिए एक्स्ट्रा पैसे नहीं देने होंगे। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने इसकी घोषणा की है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने विमान कंपनियों की मनमानी पर नकेल कसते हुए विमान में पसंदीदा सीट के लिए एक्स्ट्रा पैसे देने पर रोक लगा दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइन ऑपरेटरों को निर्देश दिया है कि वे यह तय करें कि किसी भी फ़्लाइट में करीब 60 फीसदी सीटें चुनने के लिए मुफ़्त में उपलब्ध हों। 

पढ़े पूरी खबर…..

3. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पितृत्व अवकाश पर कानून बनाने कहा

सर्वोच्च अदालत ने केंद्र सरकार से पितृत्व अवकाश को सामाजिक सुरक्षा लाभ के रूप में मान्यता देने वाला कानून बनाने का आग्रह किया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि बच्चे का पालन-पोषण में मां की भूमिका अहम होती है लेकिन पिता को इग्नोर करना अन्यायपूर्ण है। देश की शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह पैटरनिटी लीव यानी पितृत्व अवकाश को सामाजिक सुरक्षा लाभ के तौर पर मान्यता देने के लिए कानून पर विचार करे। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बच्चे की परवरिश कोई एकल जिम्मेदारी नहीं है और भले ही बच्चे के विकास में मां की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, लेकिन पिता की भूमिका को नजरअंदाज करना अन्यायपूर्ण होगा। 

पढ़े पूरी खबर…..

4. ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ खुलवाने अमेरिका ने ईरान पर गिराया 2200 किलो का बम

: इजराइल और ईरान के बीच शुरू हुआ युद्ध अब अमेरिका वर्सेज ईरान (Iran-US War) का हो गया है। ईरान की तरफ सं बंद किए गए ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (समुद्री रास्ता) को खुलवाने के लिए अमेरिका ने अपनी ताकत झोंक दी है। सहयोगियों से साथ नहीं मिलने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अकेले दम पर ईरान को हराने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को खुलवाने का ऐलान किया है। ट्रंप के ऐलान के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के मिसाइल अड्डों बड़ा पर हमला बोला है। अमेरिका ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5000 पाउंड वाले बंकर बस्टर बम (Bunker Buster Bombs) से हमला किया है।

पढ़े पूरी खबर…..

5. असम में कांग्रेस को बड़ा झटका, सांसद बोरदोलोई BJP में शामिल

असम की राजनीति में आज बड़ा उलटफेर हो गया है. नागांव लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने आधिकारिक तौर पर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया की मौजूदगी में बोरदोलोई ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. असम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस छोड़ी और बीजेपी ज्वाइन की. मुख्‍यमंत्री हिमंत ब‍िस्‍वा सरमा ने प्रद्युत बोरदोलोई को बीजेपी ज्‍वॉइन कराई. 

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

Modi Cabinet Decision: BHAVYA योजना-FCRA बिल को मंजूरीः पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मोदी कैबिनेट की बैठक हुई। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले लिए गए। भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) को मंजूरी दी गई। इसका ऐलान बजट में किया गया था। इसके अलावा एफसीआरए संशोधन बिल (FCRA Amendment Bill) को भी मंजूरी दी गई। (पूरी खबर पढ़े)

UAE से क्रूड ऑयल लेकर गुजरात पहुंचा ‘जग लाडकी’ तेल टैंकरः भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ गुजरात के मुंद्रा स्थित अडाणी पोर्ट्स (Adani Ports) पर पहुंच गया है. यह UAE के फुजैराह पोर्ट से होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) पार करते हुए आया है. इसपर 80,886 मीट्रिक टन(लगभग 5.8–6 लाख बैरल) कच्चा तेल लदा है. इसके आने से देश में तेल की किल्लत दूर होगी। वहीं शिपिंग मिनिस्ट्री के अनुसार होर्मुज स्ट्रेट में अभी भी 6 भारतीय एलपीजी टैंकर फंसे हैं, जिनपर 3 लाख टन से ज्यादा एलपीजी लदा है. (पूरी खबर पढ़े)

हिमाचल प्रदेश में ‘कैबिनेट रैंक’ का दर्जा खत्मः हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आर्थिक तंगी से जूझ रही विभिन्न अथॉरिटीज को दिए गए कैबिनेट रैंक के दर्जे को वापस लेने का निर्णय लिया है. अब बोर्ड, निगम और आयोगों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रधान सलाहकार और अन्य अधिकारियों के पास कैबिनेट रैंक नहीं रहा। बुधवार को राज्य सरकार के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी है. प्रदेश सरकार के इस फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमला बोला है. जयराम ठाकुर ने कहा कि जब सारा सरकारी खजाना अपने ‘खास मित्रों’ में लुटा दिया गया है, तो कैबिनेट रैंक वापस लेने की हालिया प्रक्रिया महज जनता की आंखों में धूल झोंकने का एक असफल प्रयास है. (पूरी खबर पढ़े)

मशहूर ज्योतिषी अशोक खरात गिरफ्तारः मशहूर ज्योतिषी अशोक खरात को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला से रेप के आरोप में नासिक पुलिस ने अशोक खरात को गिरफ्तार किया है। उसके दफ्तर से 58 पोर्न वीडियो (porn video) मिले हैं। जिससे हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का संदेह गहरा गया है। इसके ऑफिस में बड़े नेताओं से लेकर सेलिब्रिटीज तक चक्कर लगाते थे। इससे इसकी गिरफ्तारी के बाद सियासी गलियारों और बड़ी हस्तियों में हड़कंप मच गया है। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m