पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग ने 9 लोगों की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं, ताकि आग लगने के कारणों और किसी भी प्रकार की लापरवाही की पूरी जांच की जा सके। साथ ही, मृतकों के परिवारों को वित्तीय सहायता देने की घोषणा भी की गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने घटना को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनके मुताबिक, सुबह करीब 6:30 बजे लोगों ने इमारत में आग लगती देखी। तीसरी मंजिल पर रह रहा परिवार धुएं के कारण नीचे नहीं उतर सका और मदद के लिए चिल्लाता रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड करीब 7:30 बजे मौके पर पहुंची, यानी लगभग एक घंटे की देरी हुई, जिससे बचाव कार्य प्रभावित हुआ।

यह आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड लगभग एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची और हाइड्रोलिक लिफ्ट भी खुल नहीं सकी, जिससे फंसे हुए लोगों को बचाने में देरी हुई और 9 लोगों की जान चली गई। सरकार ने मृतकों के परिवारों को मुआवजे के तौर पर वयस्क मृतकों के परिजन: 10 लाख रुपये, नाबालिग मृतकों के परिवार: 5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को: 2 लाख रुपये की घोषणा की है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। सरकार ने मृतकों और घायलों के लिए वित्तीय सहायता (मुआवजा) की घोषणा की है मृतक वयस्कों के परिजन: 10 लाख रुपये, मृतक नाबालिगों के परिजन: 5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को: 2 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इस अग्निकांड की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं ताकि हादसे के कारण और लापरवाही की पूरी पड़ताल हो सके।

बचाव कार्य और उच्च स्तरीय जांच

पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। इस जांच का उद्देश्य आग लगने के कारणों का पता लगाना और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार इस मुश्किल घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी तरह खड़ी है और वे राहत, सहायता और सभी आवश्यक मदद सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज की FIR

पुलिस के अनुसार, थाना पालम विलेज में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह मामला BNS की धारा 287, 125(a) और 106(1) के तहत दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और राहत व हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी।

AAP ने रेखा गुप्ता सरकार को घेरा

पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर आम आदमी पार्टी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि फायर ब्रिगेड की देरी और तकनीकी विफलता के कारण बड़ा हादसा हुआ। सौरभ भारद्वाज के मुताबिक, सुबह करीब 6:30 बजे लोगों ने इमारत में आग लगती देखी। तीसरी मंजिल पर रह रहे परिवार ने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन धुएं की वजह से वे नीचे नहीं उतर सके। आरोप है कि फायर ब्रिगेड करीब 7:30 बजे मौके पर पहुंची, यानी लगभग एक घंटे की देरी हुई।

उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बालकनी में फंसे परिवार के सदस्य मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन फायर ब्रिगेड की सीढ़ी वहां तक नहीं पहुंच सकी। साथ ही, हाइड्रोलिक लिफ्ट भी नहीं खुली, जिससे बचाव कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ। घटना में एक ही परिवार के 9 लोगों की जलकर मौत हो गई। भारद्वाज के अनुसार, तीन लोगों ने जान बचाने के लिए ऊपर से छलांग लगाई। एक बच्ची को ऊपर से नीचे फेंका गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्य बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई है और उसका इलाज जारी है। इस बीच, सरकार ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं पुलिस ने भी मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि एक साल पहले मुख्यमंत्री ने 500 करोड़ रुपये में फायर ब्रिगेड के आधुनिक उपकरण खरीदने की बात कही थी, लेकिन अब तक यह खरीद नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि यदि समय पर आधुनिक उपकरण उपलब्ध होते, तो शायद इतनी बड़ी जनहानि टाली जा सकती थी। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार आम लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। भारद्वाज ने चेतावनी दी कि अगर मुख्यमंत्री पालम नहीं जाती हैं, तो AAP उनके हर कार्यक्रम में विरोध करेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m