महाराष्ट्र की सियासत में क्या डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे एक बार फिर से बड़ा खेला करने जा रहे हैं? शिंदे के दिल्ली दौरे से महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा तेज हो गई है, जिसे लेकर उद्धव ठाकरे गुट में बेचैनी बढ़ गई है. कहा जा रहा है कि उद्धव के आधे से ज्यादा सांसद शिंदे गुट का दामन थाम सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने लोकसभा में अपनी ताकत बढ़ाने की रणनीति तैयार कर ली है और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट के सांसदों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए सही समय का इंतजार कर रही है।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की राजनीतिक जमीन दिन ब दिन सिकुड़ती जा रही है. सूत्रों के मुताबिक शिवसेना (यूबीटी) के आधे से ज्यादा सांसद डिप्टीसीएम एकनाथ शिंदे के संपर्क में है और सियासी पाला बदलने के लिए तैयार हैं.
महाराष्ट्र की राजनीति में फिर से बड़ा बदलाव की संभावना जताई जा रही है. एकनाथ शिंदे के तीन दिवसीय दिल्ली दौरे ने उद्धव ठाकरे गुट की बेचैनी को बढ़ा दिया है. हालांकि, शिंदे के साथ दिल्ली दौरे पर मौजूद रहे उदय सामंत ने कहा कि यह दौरा पूरी तरह से सांसदों के साथ संवाद और मार्ग दर्शन के लिए था.
शिवेसना प्रमुख व डिप्टी सीएम एकनाथ ने अपने दिल्ली दौरे पर सबसे पहले संसद भवन पहुंचे. संसद भवन में पीएम मोदी से मुलाकात की और उसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मिले थे. सूत्रों की माने तो उद्धव ठाकरे के 9 लोकसभा सांसदों में से आधे से ज्यादा सांसद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के संपर्क में है और पाला बदलने के इच्छुक है.
शिवसेना के नेताओं ने दावा किया है कि उनके कुछ पार्टी सदस्यों ने शिवसेना सांसदों से संपर्क करके उन्हें पाला बदलने के लिए राजी करने की कोशिश की है। इस कदम को ‘ऑपरेशन टाइगर’ नाम दिया गया है
शिंदे खेमा अब इस कदम को आधिकारिक तौर पर अंजाम देने के लिए सही मौके का इंतज़ार कर रहा है, जिससे ठाकरे के नेतृत्व वाला विपक्ष काफी कमज़ोर पड़ सकता है. ऐसे शिंदे ने दिल्ली दौरे पर कानूनी विशेषज्ञों से इस संबंध में राय भी ली है. इसके बाद से ऑपरेशन टाइगर की चर्चा महराष्ट्र में तेज हो गई.
एकनाथ शिंदे ने मौके की नजाकत को देखते हुए अपनी सियासी ताकत बढ़ाने की रणनीति बनाई, जिसके लिए उद्धव गुट के सांसदों को मिलाकर अपनी ताकत संसद में बढ़ाने की है. ऐसे में एकनाथ शिंदे का दिल्लीदौरा ऐसे समय में हुआ है, जब महाराष्ट्र में दल-बदल की अटकले लगा जा रही थी. शिंदे के दिल्ली में पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात को ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चाओं को और हवा दी है.
शिवसेना कोटे के मंत्री उदय सामंत ने स्पष्ट किया है कि शिंदे के दिल्ली दौरे का ‘ऑपरेशन टाइगर’ से कोई संबंध नहीं है. दिल्ली में शिंदे के साथ मौजूद रहे सामंत ने कहा कि यह दौरा पूरी तरह से सांसदों के साथ संवाद और मार्गदर्शन के उद्देश्य से किया गया था. उद्धव गुट के सांसदों के पाला बदलने की संभावनाओं से शिंदे गुट के नेता इनकार कर रहे हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

