पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने 111 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने ये दूसरी सूची जारी की है जिसमें, कुछ फेरबदल भी सामने आई है। भाजपा नेता रेखा पात्रा को पार्टी संदेशखली से चुनाव नहीं लड़ा रही है, रेखा पात्रा को हिंगलगंज से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पूर्व गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक को माथाभांगा से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पूर्व सांसद अर्जुन सिंह को नोआपारा से चुनाव मैदान में उतारा गया है।
पूर्व सांसद रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है। प्रियंका टिबरेवाल, जिन्होंने 2021 में ममता बनर्जी के खिलाफ उपचुनाव लड़ा था, उन्हें अब भारतीय जनता पार्टी ने एंटाली से उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले BJP ने 144 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। यानी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अबतक 255 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।
कल की बैठक में लिया गया फैसला
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में कल सम्पन्न हुई। इस बैठक में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह एवं केन्द्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे। केन्द्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें समिति ने निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें मेक्लिगंज (अजा) से दधिराम रॉय माथाभांगा (अजा) से निशीथ प्रामाणिक, मदारीहाट (अजजा) से लक्ष्मण लिम्बु, धुपगुड़ी (अजा) से नरेश चंद्र रॉय और मयनागुड़ी कौशिक रॉय को टिकट दिया गया है। वहीं, जलपाईगुड़ी (अजा) अनंत देब अधिकारी को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
भाजपा की दूसरी लिस्ट
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

