किस देश में चलता है सबसे महंगा इंटरनेट, जानें क्या है वजह

दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जहां पर इंटरनेट की कीमतें काफी ज्यादा हैं.

आइए जानते हैं क्या है इतनी ज्यादा कीमत के पीछे की वजह.

डेटा के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात और सोलोमन आइलैंड जैसे देश इंटरनेट एक्सेस के मामले में दुनिया के सबसे महंगे देश हैं.

जब प्रति एमबीपीएस कीमत की बात आती है तो यूएई इस लिस्ट में सबसे ऊपर है.

यहां यूजर्स को प्रति एमबीपीएस लगभग 4.31 डॉलर चुकाने पड़ते हैं.

भारतीय मुद्रा में यह रकम 360 रुपये की हो जाएगी. इससे यह हाई स्पीड ब्रॉडबैंड के लिए सबसे महंगे देशों में से एक बन जाता है.

बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक शहर होने के बावजूद भी यहां पर कीमतें ज्यादा होने की मुख्य वजह कम मुकाबला है.

Mamata Banerjee: क्या इस्तीफा न देने पर गिरफ्तार हो सकती हैं ममता बनर्जी