रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा है. अबकी बार USCIRF की रिपोर्ट का हवाला दिया है. सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में भाजपा ने ‘कांग्रेस का हाथ: पाकिस्तान के साथ!’ बताया है.

यह भी पढ़ें : पॉवर सेंटर:  सहयोग… बेहाल कांग्रेस… निजी हथियार… आहट… पोस्टिंग… – आशीष तिवारी

दरअसल, अमेरिका के अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने हाल ही में जारी अपने रिपोर्ट के जरिए अमेरिकी सरकार को सुझाव दिया है, जिसमें अमेरिका से भारत को धार्मिक आजादी के उल्लंघन के लिए ” खास चिंता वाला देश ” घोषित करने, अमेरिकी एजेंसियों को भारत में धार्मिक आजादी की स्थिति की जांच करने, RSS पर प्रतिबंध लगाने, संपत्ति फ्रीज, प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने, भारत के साथ सुरक्षा मदद और व्यापार को धार्मिक आजादी सुधार से जोड़ने जैसी बातें शामिल है.

भाजपा ने इस रिपोर्ट को आधार बताते हुए सोशल मीडिया पर जारी अपने पोस्ट में कहा कि कांग्रेस का हाथ अब स्पष्ट रूप से उन विदेशी ताकतों के साथ है, जो भारत को तोड़ना चाहती हैं. देश की संप्रभुता से समझौता अब इनकी नीति बन चुकी है. विदेशी आकाओं की कठपुतली बनकर देश की सुरक्षा को दांव पर लगाना कांग्रेस का असली चरित्र है. अंत में इसे यह राजनीति नहीं, बल्कि खुला राष्ट्रद्रोह करार दिया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m