Air Canada Plane Accident: ईरान से जारी युद्ध के बीच अमेरिका में बड़ा विमान हादसा हुआ है। न्यूयॉर्क (New York) के ला गार्डिया एयरपोर्ट (La Guardia Airport) पर एयर कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन ग्राउंड व्हीकल (ट्रक) से जा भिड़ा। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यालों को जल्द ही उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के तुरंत बाद राहत अभियान शुरू कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त है। दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। घटना के बाद आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की गई और पूरे एयरपोर्ट पर उड़ानों का आना-जाना पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एक नोटिस जारी किया है, जिसके जरिए बताया गया है कि फिलहाल सभी फ्लाइट्स के लिए ग्राउंड स्टॉप रहेगा। यानी कि कोई भी फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकेगी। हादसे के बाद ला गार्डिया एयरपोर्ट की तरफ आ रहे विमानों को डायवर्ट किया जा रहा है। इस हवाई अड्डे से टेक ऑफ के साथ-साथ लैंडिंग को भी रोक दिया गया है।
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार मॉन्ट्रियल से आ रहा एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान न्यूयॉर्क के ला गार्डिया हवाई अड्डे पर उतरते समय एक वाहन से टकरा गया। सोशल मीडिया पर वायरल अस्पष्ट फुटेज में विमान के अगले हिस्से को क्षतिग्रस्त देखा जा सकता है। शुरुआती जानकारी के अनुसार कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ दमकलकर्मी और यात्री शामिल हैं. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि अधिकारियों ने अभी अंतिम आंकड़े जारी नहीं किए हैं। इस घटना के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली सभी उड़ानों को रोक दिया है।
जब एयरपोर्ट पर आपस में टकरा गए थे दो विमान
ला गार्डिया एयरपोर्ट पायलटों के लिए काफी चुनौतीभरा रहा है। यह एयरपोर्ट पानी से घिरा है और रनवे भी छोटा है। इसकी वजह से लैडिंग और टेकऑफ में बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है। इससे पहले अक्टूबर 2025 में भी एक बड़ा विमान हादसा हुआ था। टैक्सीवे पर डेल्टा एयर लाइन्स के दो विमान आपस में टकरा गए थे। एक विमान का पंख दूसरे के कॉकपिट से जा टकराया था। वहीं अक्टूबर 2016 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार माइक पेंस को ले जा रहा विमान रनवे 22 से फिसलकर घास में घुस गया था।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

