मोहाली के खरड़ से चौकने वाली बात सामने आई है, जिसमें प्रेमिका ने अपने प्रेमी के घर में जाकर खुद को खत्म कर लिया. मृतका की पहचान अनामिका के रूप में हुई है. वह जालंधर के हरदयाल नगर की रहने वाली थी. इस मौत को लेकर लड़की के घर बालों ने लड़के पर आरोप लगाया है. पीड़ित परिवार ने युवक युवराज के ऊपर कार्रवाई की मांग की है.परिवार का कहना है कि उसने ही आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया.
डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे
मृतक लड़की के भाई ने बताया कि उसकी बहन जालंधर से युवराज के पास गई थी. वह रात करीब 11:30 बजे खरड़ स्थित युवराज के घर पहुंची थी, लेकिन अगले ही दिन यानी 20 मार्च को घर के अंदर पंखे से लटकता हुआ उसका शव मिला. दोनों के बीच संबंधों में कुछ अनबन हुई, जिससे आरोपी ने उसे इस कदर मजबूर किया कि उसने आत्मघाती कदम उठा लिया.

मनगढ़ंत है सारी बातें
वहीं इस मामले में आरोपी के परिवार ने आरोपों को निराधार बताया है. परिवार ने कहा कि युवराज पूरी तरह से निर्दोष है और उस पर लगाए जा रहे आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं पुलिस ने धारा-174 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
- CG News : मामूली विवाद बना हिंसक, आर्मी के रिटायर्ड हवलदार ने युवक को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार
- राजधानी में सड़क चौड़ीकरण का विरोध: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के सामने धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- IPL 2026 में MP के 10 से ज्यादा खिलाड़ी: MPCA के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने जताई खुशी, कहा- 3 महिलाएं इंडिया क्रिकेट टीम के लिए सिलेक्ट हुई है
- रोको, टोको और ठोको..! स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किया चतुरंगिणी सेना का गठन, लखनऊ में गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध के शंखनाद के दौरान की थी घोषणा
- Bihar Diwas 2026: पटना में म्यूजिकल नाइट आज, बॉलीवुड सिंगर शान बिखेरेंगे जलवा, भोजपुरी गानों पर भी करेंगे परफॉर्म

