Ram Navami 2026: भारत के कण-कण में बसने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव यानी राम नवमी इस साल तिथि के कारण चर्चा में है। साल 2026 में नवमी तिथि दो दिनों तक रहने से लोगों के बीच व्रत और पूजन की सही तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर 27 मार्च को सुबह 10:6 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर 27 मार्च को राम नवमी मनाना अधिक शुभ माना जाएगा, क्योंकि इस दिन सूर्योदय के समय नवमी तिथि विद्यमान रहेगी। इसी दिन राम नवमी का पूजन किया जाएगा। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:13 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक रहेगा।
राम नवमी पर मध्याह्न काल का विशेष महत्व
मान्यता है कि भगवान राम का जन्म दोपहर के समय हुआ था। इस वर्ष मध्याह्न का सटीक क्षण 12:27 बजे माना गया है,। इसलिए इस समय पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार त्रेतायुग में जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ा, तब देवताओं की प्रार्थना पर भगवान विष्णु ने अयोध्या के राजा दशरथ के घर जन्म लेने का निर्णय लिया। राजा दशरथ ने संतान प्राप्ति के लिए पुत्रकामेष्टि यज्ञ कराया था। यज्ञ से प्राप्त खीर को कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा ने ग्रहण किया। जिसके बाद चैत्र शुक्ल नवमी को भगवान श्रीराम का जन्म हुआ। वाल्मीकि रामायण के अनुसार, श्रीराम के जन्म के समय पांच ग्रह अपनी उच्च राशि में स्थित थे, जो उनके दिव्य और प्रभावशाली स्वरूप को दर्शाता है।
- रेलवे ट्रैक पर लापरवाही बनी काल, इंदौर-पटना एक्सप्रेस से कटकर बिहार के 3 मजदूरों की मौत, थर्मल प्लांट में करते थे काम
- ‘एक फूंक मारेंगे तो पाकिस्तान में गिरोगे’ कहने वाले MLA भोपाल तलबः अंबरीश शर्मा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखा पक्ष, जानिए क्या है मामला
- खगड़िया में रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी, मां ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप
- असम में चुनाव प्रचार के लिए गए कांग्रेस नेता रूपेश ठाकुर का हुआ निधन, मंत्री टंकराम वर्मा ने जताया शोक…
- आज रखा गया रोहिणी व्रत: जानें क्यों है यह व्रत जैन समाज के लिए खास और व्रत करने के नियम!

