Investment Tips 2026 : क्या आप जानते हैं कि सिर्फ़ ₹1 लाख बचाकर आप रिटायरमेंट तक करोड़पति बन सकते हैं? म्यूचुअल फंड में निवेश सिर्फ अमीरों के लिए नहीं है, बल्कि यह औसत आय वाले लोगों के लिए भी दौलत बनाने का एक जरिया है. निवेश की दुनिया में “एकमुश्त” (lump sum) निवेश की अपनी एक अलग ही ताकत होती है.

हाल के डेटा और बाजार के रुझानों को देखते हुए अगर कोई निवेशक सही समय पर थोड़ी सी रकम निवेश करता है और उसे लंबे समय तक बिना छेड़े छोड़ देता है, तो वह कंपाउंडिंग की मदद से काफ़ी अच्छा रिटर्न कमा सकता है.
आपका फंड 50 लाख के पड़ाव तक कैसे पहुंचेगा?
अगर आप आज किसी अच्छे इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम में 1 लाख का एकमुश्त निवेश करते हैं. मान लेते हैं कि सालाना औसत रिटर्न 15% रहेगा, तो आपको सब्र रखना होगा. यह ध्यान देने वाली बात है कि लगभग 28 सालों में आपका यह छोटा सा निवेश बढ़कर 50 लाख से ज्यादा हो जाएगा. दूसरे शब्दों में आप अपने पैसे को बाजार में जितना ज्यादा समय तक रहने देंगे, वह उतनी ही तेजी से बढ़ेगा.
81 लाख से 1 करोड़ तक का सफर
म्यूचुअल फंड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि निवेश की अवधि के आखिरी सालों में पैसा बहुत तेजी से बढ़ता है. अगर आप उसी 1 लाख के निवेश को सिर्फ दो और सालों तक बनाए रखते हैं, तो वह बढ़कर 66 लाख के आंकड़े को पार कर जाएगा. अगर आप निवेश को कुल 32 सालों तक बनाए रखते हैं, तो आपका फंड 81 लाख के आँकड़े को पार कर जाएगा और जैसे ही आपका निवेश 33 से 34 सालों का सफर पूरा कर लेगा. आपका शुरुआती 1 लाख का निवेश 1 करोड़ के जादुई आंकड़े को छू लेगा.
इसमें क्या जोखिम और सावधानियां हैं?
भले ही ये आंकड़े बहुत लुभावने लगें, लेकिन निवेशकों को यह समझना चाहिए कि म्यूचुअल फंड बाज़ार के जोखिमों के अधीन होते हैं. 15% का अनुमानित सालाना रिटर्न सिर्फ एक अंदाजा है. बाजार की मौजूदा स्थितियों के आधार पर असल रिटर्न ज़्यादा या कम हो सकता है.
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि जोखिम को कम करने के लिए निवेशकों को हमेशा डाइवर्सिफाइड इक्विटी फंड या इंडेक्स फंड का चुनाव करना चाहिए. इसके अलावा, समय से पहले पैसे निकालने की आदत आपके करोड़पति बनने के सपने को तोड़ सकती है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

