एक किलो PNG या LPG... किसमें कितने दिन बनता है खाना, कौन है ज्यादा किफायती?

एलपीजी और पीएनजी की चर्चा के साथ ही दोनों गैसों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.

आपको बताते हैं कि 1 किलो पीएनजी या एलपीजी किसमें कितने दिन खाना बनता है और कौन ज्यादा किफायती है.

पीएनजी को स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर से मापा जाता है, जबकि एलपीजी को किलो में मापा जाता है.

अगर हिसाब लगा कर देखा जाए तो एक एससीएम लगभग 0.76 किलो के बराबर होती है.

वहीं 1 किलो एलपीजी करीब 1.16 एससीएम पीएनजी के बराबर होती है.

इस तरह 14.2 किलो वाले एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर के बराबर लगभग 16 एससीएम पीएनजी गैस होती है.

आमतौर पर चार लोगों के परिवार में रोजाना करीब 0.5 एससीएम पीएनजी की खपत होती है.

यानी महीने में करीब 15 एससीएम गैस इस्तेमाल होती है. अगर इसे एलपीजी में बदले तो यह करीब 11 से 12 किलो के आसपास बैठती है.

वहीं 14.2 किलो का एक एलपीजी सिलेंडर नॉर्मल उपयोग में लगभग 25 से 35 दिन तक चल जाता है