इन्द्रपाल सिंह इटारसी। मध्य प्रदेश के इटारसी के सुपरली से एक भावुक अपील की गई है। जहां किसान-कलाकार योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने सनातनी परंपरा को वैश्विक संदेश से जोड़ते हुए पांच घरों से जुटाए आटे से एक खास प्रतीकात्मक चित्र तैयार किया है। यह चित्र विश्व शांति की अपील करता है। इसके जरिए से किसान ने संयुक्त राष्ट्र से मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध को रोकने की मांग की है।
चैत्र मास की पारंपरिक परंपरा को निभाते हुए योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने गेहूं, मक्का, ज्वार, चना और मसूर के आटे से एंटोनियो गुटेरेस (António Guterres( की एक प्रतीकात्मक तस्वीर बनाई है। यह अनूठी कलाकृति न सिर्फ भारतीय संस्कृति का संदेश देती है, बल्कि पूरी दुनिया को यह याद दिलाती है कि युद्ध का असर आम लोगों की जिंदगी पर कितना गहरा पड़ता है। इस रचना के माध्यम से United Nations General Assembly से अपील की गई है कि विश्व शांति के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि मानवता सुरक्षित रह सके और वैश्विक सद्भावना कायम रहे।
कट्टा आटा खाने के लिए होना पड़ेगा मजबूर
किसान योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने बताया कि खाड़ी देशों में जो युद्ध चल रहा है, वह भयानक होते जा रहा है। इसे रोकने के लिए पहल की गई है। उन्होंने बताया कि हमारे हिंदू सनातन धर्म में परंपरा है कि चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को सद्भावना स्वरुप घर घर जाकर आटा मांगा जाता है, जिससे विश्व में सद्भावना बनी रही है। इसे देखते हुए पांच घर से चुटकी-चुटकी आटा लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की आटे से चित्र बनाई है।
युद्ध रोकने की मांग
किसान योगेंद्र ने बताया कि यह तस्वीर संदेश दे रही है कि अगर इसी तरह से युद्ध चलता रहा तो विश्व में ऊर्जा संकट के कारण आम जनता को कच्चा आटा खाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसलिए महासचिव से अपील है कि इस युद्ध को तत्काल रोके और आम जनता को इस परेशानी से बचाएं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

