रवि रायकवार, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें हिरासत में लिया गया है। कल कोर्ट में सजा का ऐलान हो सकता है। यह पूरा मामला साल 2015 में भूमि विकास बैंक से एफडीआर रिलीज से जुड़ा हुआ है।
ये है पूरा मामला
यह पूरा मामला जिला सहकारी कृषि ग्रामीण बैंक दतिया से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि बैंक अध्यक्ष रहते हुए भारती ने फर्जी दस्तावेज और कागजों में हेरफेर (टैम्परिंग) कर FD में गड़बड़ी की। नियमों के विरुद्ध जाकर लगातार ऊंची ब्याज दर (13.5%) का फायदा उठाया। FD की अवधि को अवैध रूप से बढ़ाकर बैंक को लाखों का नुकसान पहुंचाया गया था।
इन धाराओं में केस
कोर्ट ने इस मामले में IPC की गंभीर धाराओं के तहत दोषी मानते हुए 420 (धोखाधड़ी), 467, 468, 471 (फर्जी दस्तावेज), 409 (आपराधिक विश्वासघात), 120B (षड्यंत्र) दर्ज किया है। आपको बता दें कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से पहले ही राहत नहीं मिली थी। यह मामला ट्रांसफर होकर दिल्ली की विशेष अदालत में चला गया था। अब कोर्ट ने साफ किया है कि प्रथम दृष्टया नहीं, बल्कि ठोस आधार पर दोष सिद्ध हुए है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

