कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पेड़ की डाली गिरने से एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों के बीच कोहराम मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.

इसे भी पढ़ें- ‘मुझे कमरे में बंद करके…’, पुलिस पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप, युवक बोला- कार्रवाई करो नहीं तो…

बता दें कि पूरा मामला लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव का है. जहां रहने वाले मनीष मौर्य घर के आंगन में लगा नीम का पेड़ कटवा रहे थे. इसी दौरान लगभग 10 वर्षीय पुत्र आशुतोष मौर्या उर्फ (आशु) जो आंगन में लगे नीम के पेड़ के नीचे खेल रहा था. तभी काटी जा रही एक मोटी डाल अचानक उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें- मतलब अधिकारी ही, माफियाओं के साथ… लखनऊ में टोल प्लाजा घोटाला, ट्रक चेसिस रिकॉर्ड और डेटा गायब

इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव से दूरभाष पर संपर्क कर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि परमिशन से संबंधित मेरे पास कोई जानकारी नहीं है. हालांकि, आगे की कार्रवाई की जा रही है. जब इस संबंध में वन विभाग अधिकारी शालिनी चौरसिया से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा कोई भी परमिशन नहीं दी गई है. पेड़ काटने पर प्रतिबंध है. मौके पर कर्मियों को भेजकर जांच करवाने के बाद कार्रवाई की जाएगी.