चंकी बाजपेयी, इंदौर। वार्ड क्रमांक 7 में आने वाले पुलिस लाइन के आरपीटीसी में अत्याधुनिक बगीचे के साथ ही 10 करोड के कार्यों का कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी महापौर पुष्यमित्र भार्गव, क्षेत्रीय पार्षद भावना मनोज मिश्रा ने लोकार्पण किया। इस दौरान भारी संख्या में रहवासी और पुलिसकर्मी का परिवार शामिल हुआ। बाल उद्यान ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित किया गया है और विभिन्न धातुओं के मटेरियल से सैनिकों की प्रतिकृतियां बनाई गई है।
इंदौर की विधानसभा 1 के विधायक और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, क्षेत्रीय पार्षद भावना मनोज मिश्रा ने बताया कि पिछले कई समय से क्षेत्र के विकास कार्यों की शुरुआत की गई थी। जिसकी अनुकूल लागत 10 करोड रुपए है। जिसमें डैमेज सड़क, पानी और मूलभूत सुविधाओं का आज लोकार्पण किया गया है। खास बात यह है कि रामचंद्र नगर स्थित आरपीटीसी पुलिस लाइन में एक अत्याधुनिक बगीचे का लोकार्पण भी किया गया है जो पूरी तरीके से सफल भारत के आतंकवादियों पर हुए अभियान ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित है।
उन सैनिकों को समर्पित या उद्यान है इस उद्यान का नाम बाल उद्यान रखा गया है। लेकिन इसमें योग का कैंप, अयोध्या में रामलला के मंदिर की प्रतिकृति भी बनाई गई है। जिसमें अलग से सेल्फी जोन भी बनाया गया है। साथ ही बच्चों के लिए तमाम झूले और रहवासियों के लिए काफी बड़ा घूमने फिरने के लिए परिसर है। यह उद्यान पूरी तरीके से पुलिसकर्मियों के परिवार और आसपास के लोगों को समर्पित कर दिया गया है। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

