रेणु अग्रवाल, धार। आईपीएल के रोमांच के बीच सट्टेबाजी का काला खेल भी जोरों पर है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की धार पुलिस ने रविवार रात घेराबंदी कर एक भाजपा नेता के घर पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए चार लोगों को रंगे हाथों दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों में पूर्व जिला महामंत्री, पूर्व पार्षद व भाजयुमो का कार्यकर्ता शामिल है। वहीं पुलिस ने मौके से लैपटॉप, मोबाइल और लाखों के लेनदेन के साक्ष्य बरामद किए है।
4 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा
टीआई अमित सिंह कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी की पेटलावद रोड पर एक मकान में आईपीएल का सट्टा लग रहा है। पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर मौके पर दबिश दी। जहां शांतिलाल सिर्वी, विनय ठाकुर, आदित्य उर्फ सोनू माहेश्वरी व अभिषेक अग्रवाल को रंगे हाथों पकड़ा गया। टीम ने मौके से एक लैपटॉप, चार एंड्राइड व 2 कीपैड मोबाइल, पेन, पेंसिल व सट्टा अंक लिखे सात पर्चे जिसमें लाखो का लेनदेन का हिसाब जब्त किया। चारों को थाने ले जाकर केस दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: ‘तांत्रिक क्रिया से भस्म कर देंगे सड़-सड़ कर मरेगा’, मंदिर के पुजारी ने भक्त से की मारपीट, CCTV फुटेज आया सामने
इलाके में मचा हड़कंप
आपको बता दें कि शांतिलाल सिर्वी भाजपा का पूर्व में जिला महामंत्री रह चुका है। जबकि दूसरा आरोपी विनय ठाकुर भाजयुमो का नगर मंडल महामंत्री व भाजपा से पार्षद रह चुका है। तीसरा आरोपी आदित्य भी युवा मोर्चे से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में इस तरह से अवैध धंधा करने वालो में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि शहर में और भी अन्य गिरोह है, जो इस काम में सक्रिय है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें: बाथरूम में स्पाई कैमरा: सफाई कर्मचारी ने लगाया था डिवाइस, मोबाइल में मिले कई वीडियो
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

