शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले पर चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने बेखौफ तरीके से मोमेंटो और ट्रॉफी जैसी कीमती वस्तुएं लेकर फरार हो गए। सिक्योरिटी गार्ड की नाक के नीचे हुई इस घटना के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरकारी बंगले में लगे सीसीटीवी फुटेज की गहन पड़ताल की जा रही है।
एमपी के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चोर कीमती मोमेंटो और ट्रॉफी लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मंत्री के बंगले के बाहर स्टोर रूम से चोरी हुई है। सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती के बाद भी चोर बेखौफ होकर मोमेंटो जैसी कीमती वस्तुएं लेकर फरार हो गए। घटना के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे है। जब मंत्रीजी का बंगला ही सुरक्षित नहीं है तो फिर प्रदेशभर का अंदाजा आप खुद ही लगा सकते है।
ये भी पढ़ें: MP में IPL सट्टा खिलाते भाजपा नेता गिरफ्तार: रंगे हाथों पकड़े गए पूर्व जिला महामंत्री, पूर्व पार्षद और भाजयुमो कार्यकर्ता, लैपटॉप समेत लाखों का हिसाब जब्त
इस घटना के बाद से राजधानी समेत पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। क्यों कि यह मामला सिर्फ चोरी का ही नहीं बल्कि सुरक्षा व्यवस्था में सेंध से भी जुड़ा हुआ है। वहीं सिक्योरिटी गार्ड ने मामले की शिकायत थाने में की है। टीटी नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। चोरों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई है। बंगले में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। फिलहाल पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें: BJP नेता पर हुआ जानलेवा हमला, विरोध में उतरी कांग्रेस, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

