चन्द्रकान्त निराला, बक्सर। जिले के बगेन गोला थाना क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां दो महिलाओं ने आपस में शादी कर ली है। मिर्जापुर के विंध्याचल स्थित काल भैरव मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर और सिंदूर लगाकर वैवाहिक बंधन में बंधने का दावा किया है। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। गौरतलब है कि भारत में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता नहीं है।
रिल्स बनाते-बनाते हुआ प्यार
बिहार टॉप न्यूज टुडे, बिहार न्यूज अपडेट, बिहार लेटेस्ट न्यूज, बिहार ब्रेकिंग, ,
जानकारी के अनुसार, संध्या कुमारी और रूबी कुमारी की मुलाकात कुछ समय पहले हुई थी। शुरुआत में दोनों साथ मिलकर सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाती थीं। इसी दौरान उनकी दोस्ती गहरी होती गई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया और घर से निकलकर मंदिर में शादी कर ली।
दोनों महिलाएं हैं शादीशुदा
बताया जा रहा है कि इस संबंध में रूबी कुमारी ने खुद को पति और संध्या कुमारी ने पत्नी के रूप में स्वीकार किया है। दोनों ने पारंपरिक तरीके से एक-दूसरे को माला पहनाई और सिंदूर लगाया। मामले में एक और पहलू यह भी सामने आया है कि संध्या कुमारी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। वह अपने पति को छोड़ चुकी है। वहीं रूबी कुमारी भी विवाहित है और अपने पति से विवाद के चलते अलग रह रही हैं। बताया जाता है कि रूबी ने अपने पति से अलग होने के लिए व्यवहार न्यायालय बक्सर में मुकदमा दायर किया हुआ है।
प्रशासन से सुरक्षा की मांग
इस शादी को लेकर दोनों के परिवारों में नाराजगी है और परिजनों द्वारा दबाव बनाए जाने की बात भी सामने आई है। वहीं संध्या और रूबी ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। ऐसे में अब देखने वाली बात यह होगी कि संध्या का परिवार और समाज इस नए रिश्ते को किस रूप में स्वीकार करता है।
ये भी पढ़ें- सफर के बीच गूंजी किलकारी: ट्रेन से उतरते ही गर्भवती को हुई प्रसव पीड़ा, महिला सिपाही ने कराई सफल डिलीवरी
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

