ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और बयानबाजी भी तेज हो गई है. ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ के सलाहकार महदी मोहम्मदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ट्रंप के पास पीछे हटने के लिए 20 घंटे का वक्त है वरना उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.
सलाहकार महदी मोहम्मदी का ये बयान ऐसे वक्त में आया है, जब डोनाल्ड ट्रंप की होर्मुज न खोलने के बदले ईरान को खत्म कर देने की धमकी की मियाद आज शाम में भारतीय समयानुसार पूरी हो रही है.
ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध में जितना हथियार बोल रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा दोनों देशों में बयानबाजी हो रही है. डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को पाषाण यु्ग में भेजने की वॉर्निंग दी है तो अब ईरान ने भी अल्टीमेटम का जवाब अल्टीमेटम से दिया है.
ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ के एक शीर्ष सलाहकार ने ट्रम्प पर तीखा हमला बोला है। सलाहकार महदी मोहम्मदी ने कहा कि ट्रम्प के पास लगभग 20 घंटे बचे हैं, जिसमें उन्हें या तो ईरान के सामने झुकना होगा, नहीं तो उनके सहयोगियों को खत्म कर दिया जाएगा। महदी मोहम्मदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “हम पीछे नहीं हटेंगे।”
ईरानी स्पीकर के सलाहकार महदी मोहम्मदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा – ‘हम पीछे नहीं हटेंगे. हम डोनाल्ड ट्रंप को सरेंडर करने के लिए 20 घंटे का वक्त देते हैं. इसके बाद वो और उनके सहयोगियों को पाषाण युग में भेज देंगे.’
उन्होंने आगे कहा कि ईरान ने इस युद्ध को जीत लिया है और अब वह केवल ऐसे अंत को स्वीकार करेगा, जिससे उसके फायदे मजबूत हों और क्षेत्र में नई सुरक्षा व्यवस्था बने।
ट्रंप ने दावा किया कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली है जिसमें कुछ लोग ईरान के भीतर से ही हमले जारी रखने की बात कर रहे हैं. उन्होंने फिर से चेतावनी दी कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला गया तो ईरान के बिजली घरों, पुलों और अन्य ढांचों को पूरी तरह नष्ट किया जा सकता है. हालांकि पर्दे के पीछे बातचीत भी जारी है.

ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान होर्मुज को फिर से नहीं खोलता, तो अमेरिका अपनी सैन्य कार्रवाई को और बढ़ा सकता है। इसके लिए ट्रम्प ने ईरान को मंगलवार रात 8 बजे (स्थानीय समयानुसार) तक का समय दिया है। भारतीय समय के अनुसार यह बुधवार सुबह (5:30 बजे) तक है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

