निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, ताजा मामला सिवनी जिले से सामने आया है। यहां नेशनल हाईवे-44 पर एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक महिला और एक युवक को टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।

READ MORE: RGPV का पेपर लीक: डिप्लोमा फार्मेसी पूरक परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही छात्रों के मोबाइल तक पहुंचा, गोपनीयता पर उठे सवाल

जानकारी के अनुसार मंगलवार को सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीवनी फिल्टर प्लांट के पास NH-44 पर यह हादसा हुआ। महाराष्ट्र के भंडारा जिले के तुमसर क्षेत्र के रहने वाले तरुणा (महिला) और प्रफुल्ल (युवक) बाइक पर सवार जबलपुर की ओर किसी काम से जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों व्यक्ति मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे। अज्ञात वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही बंडोल पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवनी भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार पर छाया मातम

दोनों मृतक महाराष्ट्र के तुमसर (भंडारा) के रहने वाले थे। परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। NH-44 मध्य प्रदेश का प्रमुख हाईवे है, जहां अक्सर हिट एंड रन के मामले सामने आते रहते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m