अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। सासाराम पहुंचे कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने बंगाल सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूरी तरह से साफ बताया है। उन्होंने कहा कि, बंगाल से लेकर असम तक और केरलम से लेकर पण्डुचेरी तक इस बार भाजपा पूरी तरह से साफ है।
केरल में बीजेपी का खाता तक नहीं खुलेगा- कांग्रेस
मनोज कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, केरलम में जहां भाजपा की खाता नहीं खुलेगा। वहीं, पश्चिम बंगाल में उनके विधायकों की संख्या कम हो जाएगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि, जिस प्रदेश में चुनाव होता है, वहां घुसपैठ का मुद्दा उठा देते हैं। बिहार के चुनाव के समय घुसपैठ का मुद्दा उठाया। अब बंगाल और असम में घुसपैठियों को भगाने का नाम पर चुनाव मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने तंज लहजे में पूछा कि क्या बिहार में घुसपैठिया बाहर निकाल दिए गए?
असम में बीजेपी की होगी बुरी हार
कांग्रेस सांसद ने कहा कि, चुनाव के खत्म होते ही घुसपैठियां खत्म हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि, जिस असम में भाजपा भारी जीत की दावा कर रही है, वहां भाजपा बुरी तरह हारने जा रही है। बता दें कि पश्चिम बंगाल समेत पांचों राज्य में होने वाले चुनाव को लेकर बिहार में भी सियासी माहौल गर्म है। एक तरफ कांग्रेस समेत टीएमसी व अन्य विपक्षी पार्टियां अपनी जीत का दावा कर रही हैं। वहीं, बीजेपी पांचों राज्यों में एनडीए का सरकार बनाने का दावा कर रही है।
कब कहां पड़ेंगे वोट?
पश्चिम बंगाल में दो चरणों 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा।
तमिलनाडु में एक चरण, 23 अप्रैल को वोटिंग।
केरल में एक चरण, 9 अप्रैल को वोटिंग।
असम में एक चरण, 9 अप्रैल को वोटिंग।
पुडुचेरी में एक चरण, 9 अप्रैल को वोटिंग।
सभी पांचों राज्यों का चुनाव परिणाम 4 मई को एक साथ आएगा।
ये भी पढ़ें- रामकृपाल यादव का ममता और तेजस्वी पर हमला, बंगाल में परिवर्तन तय
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

