Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (08 अप्रैल 2026) की खबरों में दिल्ली का पहला महिला थाना पूरी तरह महिला स्टाफ से होगा संचालित, दिल्ली में मेट्रो और नमो भारत स्टेशनों के पास बनेंगे सस्ते घर, अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका प्रमुख रहा।

दिल्ली का पहला महिला थाना पूरी तरह महिला स्टाफ से होगा संचालित

नई दिल्ली। राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में Delhi Police एक अहम कदम उठाने जा रही है। दिल्ली पुलिस जल्द ही शहर का पहला महिला थाना शुरू करने की तैयारी में है। यह थाना एक प्रायोगिक परियोजना (पायलट प्रोजेक्ट) के रूप में शुरू किया जाएगा और इसके अगले कुछ हफ्तों में शुरू होने की संभावना है। इस महिला थाने में महिलाओं के खिलाफ होने वाले सभी प्रकार के अपराधों की सुनवाई की जाएगी। इसमें घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न और स्टॉकिंग जैसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली में मेट्रो और नमो भारत स्टेशनों के पास बनेंगे सस्ते घर

नई दिल्ली। राजधानी में किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro), नमो भारत कॉरिडोर और रेलवे स्टेशनों के आसपास 500 मीटर के दायरे में सस्ते घर बनाने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) ने बताया कि इसके लिए पारगमन उन्मुख विकास (TOD) नीति और शुल्क विनियम, 2026 में बदलाव किया गया है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य मेट्रो कॉरिडोर के साथ योजनाबद्ध, टिकाऊ और सार्वजनिक परिवहन से जुड़े आवासीय विकास को बढ़ावा देना है।

पढ़े पूरी खबर…..

अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भारत निर्वाचन आयोग (EC) के उस एक्स पोस्ट आदेश पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस (TMC) को ‘दो टूक’ जवाब दिया गया। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार काफी गहमागहमी मची हुई है। एक तरफ TMC, BJP और चुनाव आयोग पर लगातार गंभीर आरोप लगा रही है, वहीं दूसरी ओर BJP ने TMC की शिकायतों के मद्देनजर चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पढ़े पूरी खबर…..

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की रिहाई याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि इस ब्रिटिश नागरिक की याचिका में कोई दम नहीं है, इसलिए वह जेल में ही रहेगा। जेम्स को दिसंबर 2018 में दुबई से भारत प्रत्यर्पित किया गया था और तब से वह जमानत पर बाहर नहीं है। दिल्ली हाई कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की जेल से रिहाई की याचिका बुधवार को खारिज कर दी।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

दिल्ली हाई कोर्ट ने राणा अय्यूब के सांप्रदायिक ट्वीट्स पर जताई आपत्ति: दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने बुधवार (8 अप्रैल) को पत्रकार राणा अय्यूब (Rana Ayyub) द्वारा 2013 और 2017 के बीच किए गए कुछ ट्वीट्स पर कड़ी आपत्ति जताई। ये ट्वीट्स हिंदू देवी-देवताओं और राइट विंग विचारक विनायक सावरकर से संबंधित थे। सुनवाई के दौरान जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने कहा कि एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किए गए ये पोस्ट बेहद अपमानजनक, भड़काऊ और सांप्रदायिक हैं। (पढ़े पूरी खबर)

CM रेखा गुप्ता ने ITO स्थित स्टेट जीएसटी ऑफिस का किया औचक निरीक्षण: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार (8 अप्रैल) सुबह आईटीओ चौराहे पर स्थित स्टेट जीएसटी कार्यालय का अचानक औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के अचानक दफ्तर पहुंचने से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी और अधिकारी अपनी सीट पर मौजूद नहीं थे, कुछ कमरे बंद मिले, जबकि कई टेबल खाली पड़ी थीं। स्थिति देखकर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों से तुरंत जवाब मांगा। अधिकारियों से पूछताछ में यह स्पष्ट करने के निर्देश भी दिए गए कि ऐसे औचक निरीक्षण में भविष्य में कार्यालय की पूरी तैयारी सुनिश्चित की जाए। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली सरकार ने ‘मिशन अनमोल’ को मंजूरी: राजधानी में नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य देखभाल को और मजबूत बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने ‘मिशन अनमोल’ कार्यक्रम को लागू करने की मंजूरी दे दी है। इस पहल के तहत नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग का दायरा अब और व्यापक हो जाएगा। पहले जहां सालाना लगभग 1.5 लाख शिशुओं की जांच की जाती थी, अब इस संख्या को बढ़ाकर 2.5 लाख कर दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य राजधानी में जन्म लेने वाले हर शिशु में संभावित जन्मजात बीमारियों की समय पर पहचान करना और उनका इलाज सुनिश्चित करना है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत हर साल 2.5 लाख नवजात शिशुओं की व्यापक स्क्रीनिंग की जाएगी। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली मेट्रो के बाद ‘नमो भारत’ कॉरिडोर की सुरक्षा CISF को सौंपी: देश के पहले हाई–स्पीड रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम ‘नमो भारत’ कॉरिडोर की सुरक्षा अब औपचारिक रूप से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंप दी गई है। मंगलवार को न्यू अशोक नगर में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान यह जिम्मेदारी CISF को ट्रांसफर की गई। यह कार्यक्रम पूरे कॉरिडोर में CISF की पूर्ण तैनाती की शुरुआत का प्रतीक माना जा रहा है।  (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली में कचरे से बनेगी बिजली: नई दिल्ली। राजधानी की स्वच्छता और ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए कई बड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि दिल्ली के गाजीपुर, नरेला, ओखला और तेखंड में चार नए ‘वेस्ट टू एनर्जी प्लांट’ स्थापित किए जाएंगे। इन प्लांट्स के जरिए कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण किया जाएगा और उससे बिजली उत्पादन भी होगा, जिससे शहर में कचरा प्रबंधन की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।  (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक पर सख्त रुख: नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में हालिया चूक को लेकर मंगलवार को उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विजेंद्र गुप्ता ने की, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने साफ कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था सतर्कता, स्पष्ट जिम्मेदारी और बेहतर समन्वय पर आधारित होनी चाहिए।  (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m