अशोक कुमार जायसवाल, मुगलसराय. राजघाट स्थित मालवीय पुल पर एक युवक के ऊपरी ढांचे पर चढ़ने से हड़कंप मच गया. घंटों की मशक्कत के बाद युवक ने गंगा में छलांग लगा दी. युवक के छलांग लगाते ही लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई. हालांकि, युवक के कूदते ही NDRF और पुलिस की टीम ने सुरक्षित बचा लिया.
इसे भी पढ़ें- तुम्हारा हाल भी…शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को मिली जान से मारने की धमकी, जानिए धमकी देने वाले ने ऐसा क्या कहा?
बता दें कि पूरा मामला आदमपुर थाना क्षेत्र का है. जहां युवक को पुल के ऊपर चढ़ा देखकर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया. इस दौरान पुल के नीचे गंगा में नाव के साथ रेस्क्यू की तैयारी भी रखी गई थी.
इसे भी पढ़ें- नशा बना ‘नाश’! नगर पालिका इंटर कॉलेज के सामने मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी खाकी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक असामान्य व्यवहार कर रहा था और नीचे उतरने को तैयार नहीं था. काफी मशक्कत के बाद उसने अचानक गंगा में छलांग लगा दी. पहले से अलर्ट रेस्क्यू टीम ने फुर्ती दिखाते हुए युवक तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
इसे भी पढ़ें- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के हॉस्टल रूम से मिली कारतूस, मैगजीन और नकली नोट, पुलिस के पहुंचने से पहले ही छात्र शहबाज फरार
आदमपुर चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार पांडेय और NDRF की तत्परता से युवक की जान बचाई जा सकी. रेस्क्यू के बाद युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया और कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय भेजा गया. उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है. पुलिस फिलहाल युवक से पूछताछ कर रही है, ताकि उसके इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके. प्रारंभिक तौर पर मानसिक तनाव या नशे की आशंका जताई जा रही है.
देखें वीडियो-
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

