मऊ. जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार 3 दोस्तों को ठोकर मार दी. हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- ऐसी कार्रवाई न करें कि आम आदमी परेशान हो… स्मार्ट मीटर की शिकायतों पर CM योगी सख्त, कहा- ओवरबिलिंग की शिकायतों की गहन जांच होगी
बता दें कि घटना घोसी कोतवाली के जामडीह के पास उस वक्त घटी, जब 3 दोस्त अस्पताल में खाना छोड़ने के लिए गए थे. तीनों खाना छोड़कर लौट ही रहे थे कि बोलेरो ने ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि तीनों कई मीटर दूर जा गिरे. घटना में तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें- कासगंज में रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से 3 की माैत, CM योगी ने घटना का लिया संज्ञान
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्काल बोलेरो को जब्त कर लिया. वहीं मृतकों की लाश को पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान बेचन यादव (30), प्रमोद यादव (28) और आजाद यादव (32) के रूप में हुई है. पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाने की बात कही जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

