CG Murder News : शिवम मिश्रा, रायपुर. कमिश्नरेट वाली राजधानी में चाकूबाजी और हत्या की वारदातें लगातार सामने आ रहे हैं. एक बार फिर 150 रुपए के शराब विवाद में युवक की हत्या का मामला सामने आया है. जीजा ने अपने ही साल को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया. पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र की है.

गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

जानकारी के अनुसार, जीजा और साला पालसीपानी कोमा खान के हैं. वह कुम्हारी के ईंट भट्टे में काम करते थे. आरोपी गोप सिंह 8 मार्च को अपने साले घनश्याम के साथ सिल्तरा दुकान में शराब पीने गए. वहां से लौटते वक्त गोप सिंह ने घनश्याम को 150 रुपए देकर शराब लाने भेजा. इस दौरान घनश्याम उसी पैसे से अकेले शराब पी गया, जिसे लेकर गोप सिंह आग बबूला हो गया और हत्या की प्लानिंग कर डाली. अगले दिन यानी 9 अप्रैल को दोनों नहाने के लिए खारुन नदी गए. जब मृतक शौच के लिए गया तो आरोपी ने धक्का देकर गिराया, जिसके बाद गमछे में गले घोंटकर हत्या कर दी. 

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं.