Amit Shah React on Humayun Kabir Sting Operation Video: आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर के बंगाल विधानसभा चुनाव (Bengal Assembly Elections) में बीजेपी (BJP) के साथ 2000 करोड़ डील वाले स्टिंग ऑपरेशन पर अमित शाह ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप ममता जी की क्षमताओं से अनजान हो। ममता जी ऐसे दो हजार वीडियो बना सकती हैं। हुमायूं कबीर और बीजेपी साउथ पोल और नॉर्थ पोल हैं। हम बाबरी मस्जिद के साथ बैठने से अच्छा हम बीस साल विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बीजेपी बंगाल में “भरोसे का शासन” स्थापित करेगी और राज्य को “सोनार बांग्ला” बनाएगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी कोई वंशवादी पार्टी नहीं है और बंगाल का ही कोई कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बनेगा।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने राज्य में भय, भेदभाव और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंडिकेट, गुंडों और घुसपैठियों के गठजोड़ से सरकार चल रही है, जिससे जनता निराश और डरी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी में वंशवाद नहीं चलता। “दीदी के बाद भतीजा” वाली राजनीति नहीं होगी। बीजेपी का सीएम योग्य, सक्षम और बंगाल की अस्मिता से जुड़ा व्यक्ति होगा। अमित शाह ने कहा कि बीजेपी हिंदू-मुस्लिम में भेदभाव नहीं करती और सभी को समान रूप से देखती है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने 10 अप्रैल को घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणापत्र को पार्टी ने ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया गया है। इसमें महिलाओं से लेकर युवाओं तक, प्रमुख वोटर वर्ग के लिए नकदी के वादे किए गए हैं। घोषणा पत्र पत्र में बंगाल में 6 महीने में UCC लागू करने, महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3 हजार रुपये देने, सरकारी नैकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण और सरकारी कर्मचारियों को 45 दिन में सातवां वेतनमान देने समेत कई वायदे किए गए हैं।

महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण

शाह ने कहा कि पुलिस बल समेत राज्य की सभी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देंगे। 75 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। हर मंडल में महिला थाना और महिला डेस्क बनाई जाएगी। हम ऐसे बंगाल का निर्माण करेंगे ताकि किसी CM को यह बयान न देना पड़े कि महिला को इतनी रात में बाहर निकलने की जरूरत क्या थी।

शिक्षा और उद्योग को बढ़ावा
उत्तर बंगाल में IIT, AIIMS और फैशन डिजाइन संस्थान खोलने की घोषणा की गई. साथ ही ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर बनाने और सिंडिकेट खत्म करने का वादा किया गया. राज्य में कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और राजनीतिक हिंसा पर श्वेत पत्र लाने की बात कही गई. संदेशखाली मामले की जांच रिटायर्ड जज से कराने का भी ऐलान किया गया>

गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए

गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए, 6 पोषण किट दी जाएंगी। राज्य संचालित बसों में सभी महिलाओं को मुफ्त यात्रा भाजपा तय करेगी। कलकत्ता मेट्रो का शत प्रतिशत विद्युतीकरण किया जाएगा। एक ही साल में 61 रेलवे प्रोजेक्ट को जमीन देकर हम यह तय करेंगे कि ये रेलें विकास की धुरी बनें।

6 महने के अंदर UCC लागू करेंगे

उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में आने के 6 महीने के अंदर यूसीसी लागू करेंगे। साथ ही हमारी सरकार 3 तीन श्वेत पत्र भ्रष्टाचार के खिलाफ, राजनीतिक हिंसा के खिलाफ और कानून व्यवस्था के मामले में लाएगी।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m