Bhilwara News: राजस्थान की धर्मनगरी भीलवाड़ा में पिछले एक पखवाड़े से तनाव का माहौल था। एक के बाद एक तीन गोवंश के साथ हुए कुकृत्य ने शहरवासियों का खून खौला दिया था। लेकिन अब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस केस की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी संजय कुमार साहू को बांग्लादेश बॉर्डर के पास से धर दबोचा है।

कैसे पकड़ा गया 20 हजार का इनामी?
दरअसल, आरोपी इतना शातिर था कि पुलिस के पास केवल धुंधले सीसीटीवी फुटेज थे। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हिंदू समुदाय के भारी आक्रोश को देखते हुए 3 विशेष टीमों का गठन किया गया था। आरोपी 56 वर्षीय संजय कुमार साहू मूल रूप से जमशेदपुर (झारखंड) का रहने वाला है। पुलिस ने आधुनिक तकनीक और मुखबिरों की मदद से करीब 2000 किलोमीटर तक आरोपी का पीछा किया। सूत्रों ने बताया कि वह गिरफ्तारी के डर से बांग्लादेश भागने की फिराक में बॉर्डर तक पहुँच चुका था, लेकिन उससे पहले ही राजस्थान पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया।
सोशल मीडिया पर भड़का था गुस्सा
बता दें कि 29 मार्च को शिवराज गुर्जर ने इस मामले की शिकायत की थी। जैसे ही गाय के साथ कुकर्म के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुए, भीलवाड़ा की जनता सड़कों पर उतर आई। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने भी मोर्चा खोल दिया था। गौरतलब है कि पुलिस ने आरोपी पर 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था।
धाराओं का शिकंजा
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान गोवंशीय पशु अधिनियम 1995 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि क्या इस घिनौने काम में कोई और भी उसके साथ शामिल था?
पढ़ें ये खबरें
- RR vs RCB IPL 2026 : राजस्थान के रजवाड़ों का जलवा, बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- Assam Election 2026 : मंत्री ओपी चौधरी ने असम चुनाव में भाजपा की जीता का किया बड़ा दावा, कहा- NDA की लहर नहीं, सुनामी है…
- मुआवजे की जंग: केन-बेतवा विस्थापितों का फूटा गुस्सा, ‘चिता आंदोलन’ हटाने पहुंची पुलिस को लोगों ने दौड़ाया
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से फेरी व्यवसायी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- Bihar Politics: नीतीश के शपथ लेते ही सियासी हलचल तेज, राजद ने घोषित किया अपना उम्मीदवार
