लखीमपुर खीरी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले में 314 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी ने थारू जनजाति के लिए बड़ी सौगात देते हुए करीब 4 हजार परिवारों को मालिकाना हक और भूमि आवंटन पत्र प्रदान किए। आज 4,356 थारू परिवारों को 5,338 हेक्टेयर भूमि का अधिकार प्राप्त हो रहा है। अब यह आपका मालिकाना अधिकार है, और आप अपने सपनों को एक नया पंख दे सकते हैं।
मियांपुर का नाम बदला जाएगा
सीएम योगी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब मियांपुर का नाम बदलकर रविंद्र नगर किया जाएगा। सीएम ने कहा कि गांव में एक भी मियां नहीं रहते फिर भी नाम मियांपुर रखा गया था और पहचान छिपाने के लिए यह नाम रखा गया था। हर जनपद में समान विकास हो रहा है। पहले की सरकारों में विकास केवल सैफई तक सीमित था और गरीबों के हक पर डाका डाला गया था। अब एक परिवार की तरह 15 करोड़ लोग हमारा परिवार हैं।
READ MORE: अधिकार से आत्मनिर्भरता की यात्रा पर 331 हिंदू परिवार, सीएम योगी ने सौंपा भूमिधरी अधिकार पत्र, कहा- यही सामाजिक न्याय है
हर गरीब के साथ भाजपा सरकार खड़ी
सीएम योगी ने आगे कहा कि हर गरीब के साथ भाजपा सरकार खड़ी है। बिना किसी भेदभाव सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जन जन का कल्याण ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। हर नागरिक को उसका अधिकार और आत्मसम्मान मिल रहा है। बीजेपी सरकार में विकास तेज गति से हो रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ पार्टियां समाज को बांटने का काम कर रही हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

