Sports Desk: Vaibhav Suryavanshi: IPL 2026 में 13 अप्रैल को 21वां मुकाबला होना है, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच पर हर किसी की नजर होगी, क्योंकि हैदराबाद की तरफ से दुनिया के नंबर 1 टी20I बल्लेबाज अभिषेक शर्मा होंगे, जबकि दूसरी तरफ 15 साल के तूफानी ओपनर वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए गर्दा उड़ाएंगे. इस मैच से पहले ही वैभव ने एक बड़ा कमाल कर दिया है. उन्होंने SRH के तूफानी विकेटकीपर बैटर हेनरिक क्लासेन का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वैभव के इस नए कमाल से हर कोई हैरान है. अब सवाल ये है कि आखिर उन्होंने कौन सा रिकॉर्ड बनाया, जिस पर फैंस को यकीन करना मुश्किल है?

वैभव ने कौन सा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया?

वैभव सूर्यवंशी ने जो रिकॉर्ड तोड़ा है, वो IPL के एक सीजन में खेली गई पहली 75 गेंदों पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कीर्तिमान है. हेनरिक क्लासेन ने 2024 के सीजन में पहली 75 गेंदों पर 17 छक्के लगाए थे. अब वैभव ने IPL 2026 में पहली 75 गेंदों पर सबसे ज्यादा 18 छक्के लगा दिए हैं, जो अब नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है. ये वही रिकॉर्ड है, जिस पर फैंस को यकीन नहीं हो रहा, क्योंकि सिर्फ 75 गेंदों पर 18 छक्के लगाना वाकई कमाल है.

क्या 50 छक्के पूरे करेंगे वैभव?

खास बात ये भी है कि इस सीजन से पहले वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में पहली 75 गेंदों पर 16 छक्के लगाए थे. इतने ही छक्के IPL 2020 में संजू सैमसन और IPL 2023 में ग्लेन मैक्सवेल ने भी मारे हैं, लेकिन वैभव IPL 2026 में 75 गेंदों पर 18 छक्के लगाकर सबसे आगे निकल चुके हैं. वैभव इस सीजन बचे हुए मैचों में छक्कों की संख्या को 50 तक ले जा सकते हैं.

क्या सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे वैभव?

IPL 2026 में 13 अप्रैल को जब राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी, तो वैभव पर सबकी नजर रहेगी. वो इस मैच में फिर तबाही मचाना चाहेंगे. वैभव पिछली 11 पारियों में 3 बार 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक जमा चुके हैं. IPL में सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है, जो उन्होंने 13 गेंदों पर लगाया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस रिकॉर्ड को वैभव तोड़ पाते हैं या नहीं.

IPL 2026 में वैभव का प्रदर्शन

IPL 2026 में वैभव अब तक 4 मैचों में 200 रन के साथ ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं. वो 18 छक्के और 18 चौके लगा चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 266.67 का है, जबकि औसत 50.00 का है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H